Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पोलिटिको डॉट कॉम के बिल निकोलस से मिलिए

पालिटिको:माइकल जैक्‍सन की मौत भी नहीं बन सकी इस पेपर की खबर :अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मैं अन्य तमाम लोगों के अलावा बिल निकोलस से भी मिली. बिल वहाँ के “पोलिटिकोडॉटकॉम” (http://www.politico.com) नामक वेबसाइट के मैनेजिंग एडिटर हैं. वे इससे पहले कई सालों तक यूएस टुडे में काम कर चुके हैं और उन्होंने 1984 से ही व्हाइट हाउस कवर किया था. वे वहाँ सीनिअर कॉरेस्पोंडेंट थे और अब पोलिटिको के लिए काम करते हैं.

पालिटिको:माइकल जैक्‍सन की मौत भी नहीं बन सकी इस पेपर की खबर :अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मैं अन्य तमाम लोगों के अलावा बिल निकोलस से भी मिली. बिल वहाँ के “पोलिटिकोडॉटकॉम” (http://www.politico.com) नामक वेबसाइट के मैनेजिंग एडिटर हैं. वे इससे पहले कई सालों तक यूएस टुडे में काम कर चुके हैं और उन्होंने 1984 से ही व्हाइट हाउस कवर किया था. वे वहाँ सीनिअर कॉरेस्पोंडेंट थे और अब पोलिटिको के लिए काम करते हैं.

यह वस्तुतः न्यू मीडिया का एक शानदार उदाहरण है और एक ई-पेपर है. इस ई-पेपर की कुछ बड़ी ही खास बातें हैं-

1. इसमें किसी भी सरकारी तंत्र या सरकारी व्यवस्था से एक पैसा भी एडवरटीजमेंट नहीं लिया जाता है. ऐसा नहीं है कि ये लोग सरकारी एड नहीं पा सकते हैं पर ये एक आतंरिक नीति के तहत सरकारी एड नहीं लेते हैं.

2. इस ई-पेपर में मात्र राजनैतिक खबरें ही छपती हैं. चाहे दुनिया की कोई बड़ी से बड़ी दिखने वाली खबर ही क्यों ना हो, यदि वह संपादक मंडल की निगाह और उनके मानदंडों में राजनैतिक खबर के तहत नहीं आती है तो फिर वह नहीं छपेगी. खबर तो इस ई-पेपर में सिर्फ राजनैतिक ही छपनी है.

3. यह ई-पेपर मुख्य रूप से अमेरिका के राजनैतिक केंद्रबिंदु कैपिटोल हिल पर केंद्रित रहती है.

4. इस ई-पेपर की आय का मुख्य श्रोत सब्सक्रिप्शन होता है. ई-पेपर पढ़ने के लिए उसे सब्सक्राइब करना जरूरी है.

5. इसके अलावा ये लोग खुले तौर पर विभिन्न मुद्दों पर लॉबिंग करने वाले सम्बंधित लोगों अथवा कंपनियों से भी पैसा लेते हैं और इस आय को बकायदा प्रदर्शित करते हैं.

6. इस ई-पेपर का एक सीमित प्रिंट वर्जन भी है लेकिन उसे नि:शुल्क बांटा जाता है.

7. इस अख़बार के प्रिंट वर्जन में एक पन्ने पर खबर और दूसरे पन्ने पर ऐड छपा जाता है और यह एक स्वीकार्य प्रक्रिया बन गयी है.

पालिटिको

पोलिटिको पेपर दिखाती डा. नूतन ठाकुर

बिल निकोलस से हम लोगों की काफी लंबी बात हुई जिसमें उन्होंने अमेरिकी प्रेस व्यवस्था और अपने ई-पेपर के बारे बताया. मैंने उनसे सवाल किया कि जिस प्रकार से भारत में ज्यादातर मीडिया पर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा है क्या वही स्थिति अमेरिका में भी है. बिल का कहना था कि अमेरिका में ऐसी स्थिति नहीं है और ऐसे कई अखबार हैं, जो औद्योगिक घरानों से अलग हैं और ट्रस्ट आदि के माध्यम से भी चलाए जाते हैं.

उन्होंने एक बहुत ही मजेदार और सारगर्भित घटना बतायी. उन्होंने कहा कि वे इस अखबार में ऊँचे ओहदे पर हैं, मैनेजिग एडिटर हैं. साथ ही वे दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के भी बहुत बड़े फैन हैं. जब माइकल जैक्सन की अकस्मात मृत्यु की खबर आई तो एक पक्के फैन के रूप में वे भी काफी मर्माहत थे. पर उन्होंने इस खबर को अपने इस अखबार में नहीं लगाया क्योंकि यह राजनैतिक खबर नहीं थी और इसीलिए उनके अखबार का विषयवस्तु नहीं थी. उन्होंने माइकल जैक्सन पर अपनी श्रद्धांजलि भी लिखी, पर उसे भी अपने अखबार के लिए नहीं, दूसरे अखबारों के लिए. मैं समझती हूँ यह बात अपने आप में सीखने और सोचने लायक है.

अमेरिका से डॉ. नूतन ठाकुर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shravans hukla

    April 10, 2011 at 7:36 am

    sahi kaha aapne..seekhne ki jarurat hai aaj..bill ji se.. wakai..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...