Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आपकी तरक्की के नए नजरिए और कुछ बदलाव

हिन्दुस्तान की संपादकीय सामग्री को नई दिशा देने के लिए पाठकों के बीच पिछले महीनों में कई सर्वेक्षण कराए गए। उन्हीं के मुताबिक नए कॉलम, पेज और स्तंभ शुरू किए गए है। इस तरह अखबार के ये बदलाव आप पाठकों के पसंद के मुताबिक ही हैं: आज से आपके पसंदीदा स्तंभ ‘दो टूक’ की जगह बदल गई है। कम शब्दों में गुर की बात कहने वाला यह धारदार स्तंभ अब आपको आठवें कॉलम में मास्टहैड के बिलकुल नीचे सबसे ऊपर मिलेगा। पहले पेज पर ही अब आप रोज ‘जरूर जानें’ नाम से छोटी खबरों का संकलन देखेंगे।

हिन्दुस्तान की संपादकीय सामग्री को नई दिशा देने के लिए पाठकों के बीच पिछले महीनों में कई सर्वेक्षण कराए गए। उन्हीं के मुताबिक नए कॉलम, पेज और स्तंभ शुरू किए गए है। इस तरह अखबार के ये बदलाव आप पाठकों के पसंद के मुताबिक ही हैं: आज से आपके पसंदीदा स्तंभ ‘दो टूक’ की जगह बदल गई है। कम शब्दों में गुर की बात कहने वाला यह धारदार स्तंभ अब आपको आठवें कॉलम में मास्टहैड के बिलकुल नीचे सबसे ऊपर मिलेगा। पहले पेज पर ही अब आप रोज ‘जरूर जानें’ नाम से छोटी खबरों का संकलन देखेंगे।

ये खबरें रोजमर्रा की जिंदगी से सीधे जुड़ी होंगी। इसी के साथ आप ‘जरूर पढ़ें’ नाम से एक दूसरा कॉलम भी पाएंगे जिसमें अखबार के उस दिन के मुख्य आलेख की संक्षिप्त जानकारी होगी। अब हर रोज आप ‘युवा’ नाम से एक पेज पाएंगे। यह पन्ना शहर की युवा और बेचैन आबादी को समर्पित होगा। उसमें कॉलेजों और स्कूलों की खबरों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। साथ ही युवा अभिरुचियों वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्पोर्टर्स से जुड़ी स्थानीय खबरों को भी पर्याप्त जगह दी जाएगी।

खबरों के हर पन्ने में आप एक खास न्यूज पैनल देखेंगे जिसमें नन्हे मगर महत्वपूर्ण समाचारों  को आकर्षक तरीके से परोसा जाएगा। इसका नाम भी पन्ने की प्रकृति के मुताबिक बदलेगा। मसलन युवा पेज पर इस पैनल का नाम कैम्पस होगा। स्थानीय खबरों वाले पेज नंबर 3 पर इसका नाम बदलकर संक्षेप हो जाएगा। इसी तरह बाकी पन्नों पर इसका नाम क्रमश: हलचल, घटनाक्रम, धड़कन, आईना, गांव-कस्बों से, बिजनेस आप तक, स्पोर्ट्स लाइव और वर्ल्ड राउंड अप आदि होगा।

संपादकीय पन्ने के मैटर और डिजाइन में भी कई बदलाव देखेंगे। नामी बुद्धिजीवियों के हाथों लिखा गया इस पन्ने का पहला आलेख आप सबसे ऊपर पाएंगे। इस पन्ने पर आप रामचंद्र गुहा, मार्क टुली, गोपाल कृष्ण गांधी, फरीद जकारिया, एन के सिंह, खुशवंत सिंह, हर्ष पंत, सीताराम येचुरी और आशुतोष जैसे दिग्गज लेखकों के नियमित आलेख पढ़ेंगे। लेखकों की यह लिस्ट जल्दी ही और लंबी होगी। साथ में समय-समय पर दूसरी नामी हस्तियां भी करंट अफेयर्स पर अपने विचार रखेंगी जैसे कि आज आप संपादकीय पेज पर अन्ना हजारे का विशेष आलेख पढ़ सकते हैं।

संपादकीय पेज पर आज से एक नया कॉलम ‘साइबर संसार’ शुरू किया जा रहा है। इसमें इंटरनेट की दुनिया के तमाम पहलुओं की जानकारी मिलेगी। विश्लेषण में मदद के लिए संपादकीय टिप्पणी में शब्द बढ़ाए जा रहे हैं। पाठकों की पसंद को देखते हुए इस पन्ने पर विदेशी अखबारों से, हिन्दुस्तान 75 साल पहले और मनसा वाचा कर्मणा जैसे लोकप्रिय कॉलम बरकरार रखे गए हैं।

बिजनेस पेज पर पाठक अब हर रोज एक फायदे का मंत्र पढ़ पाएंगे। इस नन्हे दैनिक कॉलम को ‘टिप ऑफ द डे’ नाम दिया गया है। इसी पेज पर आप ‘चर्चा में’ नाम का एक और कॉलम देखेंगे जिसमें चर्चित बिजनेस हस्तियों का प्रोफाइल पेश होगा। इसी तरह स्पोर्ट्स पेज को भी ज्यादा रोचक और सूचनापरक बनाने के लिए कई नए कॉलम जोड़े गए हैं। देश-विदेश के पन्ने पर भी कई दिलचस्प बदलाव किए गए हैं।

हिन्दुस्तान के कई सप्लीमेंटों को भी नया रूप दिया गया है। अब पाठक हर हफ्ते रविवार को मूवी मेजिक नाम से रंगारंग सप्लीमेंट पाएंगे। यह आपके मनोरंजन की इंद्रधनुषी खिड़की बनेगा। हिन्दुस्तान के एजुकेशनल सप्लीमेंट नई दिशाएं को भी आप व्यवस्था और डिजाइन के साथ देखेंगे। उसमें कई उपयोगी और ज्ञानवर्धक कॉलमों को जगह दी गई है। महिलाओं के लिए उपयोगी सामग्री को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा भी काफी कुछ और। पढ़ते रहिए हिन्दुस्तान। साभार : हिंदुस्तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...