Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों के लिए नई मीडिया पॉलिसी लागू करने जा रही है हरियाणा सरकार

: एनयूजे की बैठक में सम्‍मानित किए गए संजय राठी : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की विजयवाड़ा, आन्ध्रप्रदेश में सम्पन्न दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में नॉर्थ जोन के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, महासचिव रासबिहारी, वेज बोर्ड के सदस्य डा. एनके त्रिखा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रभु एवं प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य उप्पला लक्ष्मण सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

: एनयूजे की बैठक में सम्‍मानित किए गए संजय राठी : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की विजयवाड़ा, आन्ध्रप्रदेश में सम्पन्न दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में नॉर्थ जोन के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, महासचिव रासबिहारी, वेज बोर्ड के सदस्य डा. एनके त्रिखा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रभु एवं प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य उप्पला लक्ष्मण सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नॉर्थ जोन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संजय राठी ने बताया कि चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में संगठन काफी सक्रियता से कार्य कर रहा है। समय-समय पर चर्चा, गोष्ठियां, सेमिनार आदि आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में संगठन की स्थिति में सुधार की जरूरत है। बैठक में चंडीगढ़ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के प्रबंधकों द्वारा पत्रकारों के साथ की जा रही ज्यादती की कड़े शब्दों में आलोचना की गई है।

हरियाणा के संदर्भ में प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि सरकार द्वारा शीघ्र ही प्रदेश के पत्रकारों के लिए नई मीडिया पॉलिसी लागू की जा रही है। जिसमें मीडियाकर्मियों के परिजनों के लिए देश के श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में इलाज निशुल्क हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मीडियाकर्मियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। जिसके तहत प्रदेश के चार मंडल मुख्यालयों पर प्रेस क्लबों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मीडिया सैंटर बनाए जाएंगे।

संजय राठी ने कहा कि शीघ्र ही मान्यता प्रदाय समिति का पुर्नगठन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि को भी 50 लाख से बढ़ाया जा रहा है। श्री राठी ने प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनियों में डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...