बॉलीवुड चैनल जूम से इनपुट हेड आम्रपाली शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. अब वे इस चैनल का हिस्सा नहीं रही. चैनल में आज उनका आखिरी दिन है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाली हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस संदर्भ में आम्रपाली ने बताया कि प्रबंधन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहा था परन्तु मैं नए एसाइनमेंट से पहले कुछ ब्रेक चाहती थी, इसलिए वापस न जाने का फैसला कर लिया. आम्रपाली दो वर्षों से जूम के साथ थीं. वे पिछले बारह सालों से पत्रकारिता के फील्ड में सक्रिय हैं. इसके पहले वे आईबीएन7 समेत कई चैनलों में काम कर चुकी हैं.











