Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई के मालिक से आगरा पुलिस ने पूछताछ की

आखिरकार वीओआई के मालिक पुलिस की गिरफ्त में आ ही गए। लेकिन थोड़ी देर के लिए। सोमवार सुबह वीओआई न्यूज चैनल को लांच करने वाली कंपनी त्रिवेणी ग्रुप के नोएडा स्थित कार्यालय पर आगरा पुलिस ने छापा मारा और कंपनी के निदेशक मधुर मित्तल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कंपनी के निदेशकों पर आगरा में जमीन की धोखाधड़ी का प्रकरण चल रहा है। सोमवार की सुबह जब आगरा पुलिस दल ने सेक्टर-59 स्थित त्रिवेणी बिल्डर्स के कार्यालय पर छापा मारा तो वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार आगरा पुलिस का दल यहां कंपनी के निदेशक मधुर मित्तल तथा सुधीर मित्तल की गिरफ्तारी के लिए पहुंचा था। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी बिल्डर्स की तरफ से आगरा में डाक्टरों के लिए एक कॉलोनी देने की घोषणा की गई थी।

डॉक्टरों को आज की तारीख तक न तो कोई मकान दिया गया और न ही उनके रुपये लौटाए गए। बाद में डॉक्टरों ने त्रिवेणी बिल्डर्स को नोटिस भेजा और जवाब मांगा पर इनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। नाराज डॉक्टरों ने पिछले दिनों यूपी की मुख्यमंत्री मायावती से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। मायावती ने इस मामले की जांच विशेष सचिव फतेह बहादुर सिंह के हवाले कर दिया। फतेह बहादुर के आदेश के बाद आगरा की पुलिस ने त्रिवेणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा के लिए रवाना हो गई। त्रिवेणी ग्रुप में उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि आगरा पुलिस की टीम ने त्रिवेणी के सेक्टर-59 स्थित आफिस पर छापा मारा। निदेशक मधुर मित्तल के संपर्क में आते ही उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में क्या जानकारियां मिलीं, इसका पता नहीं चल पाया है पर ये मामला मीडियाकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...