
शंकर जालान
संस्था के संस्थापक मोतीलाल भुवालका ने शंकर जालान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवासंसार सांध्य दैनिक के संपादक संजय हरलालका, पत्रकार निर्मल मिश्रा, समाजसेवी राजुकमाप शर्मा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रमुख व सत्य सर्वदा पत्रिका के संपादक सुरेश भुवालका ने किया। मालूम हो कि शंकर जालान को इससे पहले श्री बिहारीजी सेवा सदन, श्री शाकंभरी सेवा समिति (गणेश गढ़), एक प्रयास, विकसित राजस्थान, श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम समेत कई संस्थाओं ने धार्मिक खबरों के प्रति विशेष रूचि रखने और उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया है।











