रेडियो वन ने अपने सीनियर टीवी को रिस्ट्रक्चर किया है. प्रबंधन ने राजीव भंडारी को कंपनी का सीओओ बना दिया गया है. राजीव अभी तक नेशनल सेल्स हेड थे. अब उन्हें सीओओ के साथ बिजनेस हेड भी बना दिया गया है. वे अब कंपनी के मैनेजिंग डाइरेक्टर विनीत सिंह हुकमनी को रिपोर्ट करेंगे. राजीव भंडारी अपने दिल्ली और कोलकाता स्टेशन की जिम्मेदारी क्रमश: राजेश रंजन और एहतेशाम आजम को दे दिया है. ये दोनों लोग अपने-अपने स्टेशनों के डाइरेक्टर होंगे.
कंपनी ने अरुण सेकेरिया को नेशनल हेड रिटेल सेल्स और सौरभ सहगल को नेशनल हेड कारपोरेट सेल्स बना दिया है. बंगलोर स्टेशन हेड सीजू वाकरे को प्रमोट करके मार्केटिंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया है. वे बंगलोर स्टेशन हेड के साथ नेशनल मार्केटिंग हेड का रोल भी देखेंगे. पुणे स्टेशन डारेक्टर सबीना सांघवी को एजुकेशनल सेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.











