Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कलर्स चैनल के सीईओ बने राज नायक

वायकाम18 ग्रुप ने राज नायक को अपने हिंदी इंटरटेनमेंट चैनल कलर्स का सीईओ नियुक्‍त किया है. इन्‍होंने वायकाम18 में राजेश कामत की जगह ली है. जिन्‍होंने हाल ही में यहां से इस्‍तीफा देकर सीए मीडिया ज्‍वाइन कर लिया था. वे ग्रुप के सीईओ हरेश चावला को रिपोर्ट करेंगे. उल्‍लेखनीय है कि एनडीटीवी से अलग होने के बाद राज नायक ने अपना अलग वेंचर एडेम शुरू किया था.

वायकाम18 ग्रुप ने राज नायक को अपने हिंदी इंटरटेनमेंट चैनल कलर्स का सीईओ नियुक्‍त किया है. इन्‍होंने वायकाम18 में राजेश कामत की जगह ली है. जिन्‍होंने हाल ही में यहां से इस्‍तीफा देकर सीए मीडिया ज्‍वाइन कर लिया था. वे ग्रुप के सीईओ हरेश चावला को रिपोर्ट करेंगे. उल्‍लेखनीय है कि एनडीटीवी से अलग होने के बाद राज नायक ने अपना अलग वेंचर एडेम शुरू किया था.

अपने नए वेंचर की शुरुआत के बाद राज नायक ने लाइव इंडिया के साथ पहला समझौता किया था.  तब से एडेम की टीम लाइव इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग की पूरी जिम्‍मेदारी संभाल रही है. अपने 25 वर्ष के करियर में राज नायक ईएसपीएन, स्टार स्पोर्टस, स्टार टीवी और अन्य कई मीडिया घरानों के साथ काम कर चुके हैं. राज नायक सन 2003 में एनडीटीवी के लांच के समय से ही एनडीटीवी के साथ जुड़े हुए थे. अभी कुछ दिनों पूर्व ही एनडीटीवी ने एडेम से अपना करार खतम करके स्‍टार इंडिया के साथ समझौता किया है. राज की कंपनी के मुख्य क्लाइंट में सहारा, एमएसएन, यूएस की कंपनी स्क्रिप्‍ट नेटवर्क, अधिकारी ब्रदर्स की कंपनी मी मराठी शामिल है. हालांकि कलर्स में सीईओ बनने के बाद एडेम का स्‍वरूप कैसा होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...