बरेली से खबर है कि दैनिक जागरण के मार्केटिंग के एरिया मैनेजर प्रवीन जौहरी का तबादला वाराणसी कर दिया गया है. प्रवीण की जगह गणेश शर्मा को एरिया मैनेजर बनाया गया है. बरेली एरिया के अधीन हलद्वानी और मुरादाबाद यूनिटें भी आती हैं.
ईटीवी पर प्रसारित होने वाला क्राइम शो ”दास्तान-ए-जुर्म” के एंकर और पत्रकार प्रवीण दत्ता के बारे में खबर है कि उन्होंने संस्थान से त्यागपत्र दे दिया है. दत्ता कई साल तक ईटीवी के कार्यक्रमों के साथ-साथ खबरों का काम भी देखते रहे हैं. इससे पहले वे भास्कर टी.वी. में भी काम कर चुके हैं.
रमेश ठाकुर ने खबर भारती ज्वाइन किया है. रमेश कई धार्मिक व न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं. अखबारों से भी उनका जुड़ाव रहा है.











