![]()
नई दिल्ली : न्यूज़ नेटवर्क ऑफ़ इंडिया (एनएनआई) के सम्पादक उमेश कुमार ने बीती शाम दिल्ली के वूमेंस प्रेस क्लब में मिस इंडिया अंकिता शौरी के सम्मान में और उन्हें देश-विदेश में प्रमोट करने के लिए एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन कराया. इसका मुख्य उद्देश्य देश-विदेश की मीडिया के द्वारा मिस इंडिया की ख्याति को दूर-दूर तक पहुँचाना था.
इस समारोह में कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की. साथ ही देश के कई टीवी एवं प्रिंट के पत्रकारों ने भी मिस इंडिया अंकिता शौरी का अपने टीवी प्रोग्रामों और अखबारों के लिए साक्षत्कार लिया. अंकिता शौरी को एनएनआई के संपादक उमेश कुमार ने फूलों का बुके दे कर उनका स्वागत किया. अभिनन्दन समारोह में इंडिया टीवी, स्टार न्यूज़, जी न्यूज़, सहारा टीवी, सीवीबी, टीवी 9 जैसे प्रमुख चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. एनएनआई की तरफ से कुछ माह पहले मिस यूनीवर्स का आगरा व देहरादून प्रोग्राम आयोजित किया गया था. प्रेस विज्ञप्ति












Rohit
April 25, 2011 at 7:56 am
एनएनआई का यह कार्य बेहद सराहनीय है, वैसे देखा जाए तो एनएनआई की यही खासियत रही है कि यह सराहनीय प्रतिभाओं को सम्मानित भी करता है और विदूषक राजनेताओं की जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए जनता के हितों को दांव पर लगा दिया उनकी बिना किसी अंजाम की परवाह करे जड़ें तक हिलाकर रख देता है………….