सोमवार को आई तेज आंधी-पानी से बस्ती के पत्रकार राजेश मिश्र घायल हो गये हैं. उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है. राजेश मिश्र राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार हैं. उन्हें सिर में गम्भीर चोट लगी है.
वेतन नहीं बढ़ने के कारण राज एक्सप्रेस, भोपाल से तीन सब एडिटरों ने इस्तीफा दे दिया है. इनके नाम हैं- मुकेश जैन, विप्रेश कुशवाहा, शोहेल नवाज. वेतन नहीं बढ़ा तो कई और लोग भी इस्तीफे देंगे.
आज समाज, चंडीगढ़ से सूचना है कि आशुतोष सिंह को तरक्की देकर डीएनई बना दिया गया है. उनके दायित्वों में इजाफा करते हुए उन्हें नए संस्करणों का प्रभारी भी बना दिया गया है.
उपरोक्त सूचनाओं में अगर कोई कमी-बेसी दिखी तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए ज्ञानवर्द्धन कर सकते हैं.











