न्यूज एक्सप्रेस अभी लांच भी नहीं हुआ कि अंदर घमासान तेज हो गया है. आज न्यूज रूम में डेस्क पर कार्यरत प्रभात पांडेय ने वीडियो एडिटर कुणाल को सरेआम थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद सभी लोग हतप्रभ रह गए. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. चैनल हेड मुकेश कुमार ने इस गलती के लिए नौकरी से हटाने की बजाय दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया तथा ताकीद की कि भविष्य में ऐसी गलती न दुहराई जाए.
बाद में प्रभात पांडेय और कुणाल ने न्यूज रूम में सभी के सामने एक दूसरे से माफी मांगी. अभी दो दिन पहले ही वहां की स्थितियों से नाराज होकर प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार कन्हैया ने इस्तीफा दे दिया था. कहा जा रहा है धीर-गंभीर चैनल हेड को अपने ही लोग परेशानी में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं.











