Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

” मेरे पिता पर बीईईओ ने करवाया झूठा मुकदमा”

मैं राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे में पंजाब केसरी का संवाददाता हूं। मेरे पिता पवन कुमार राठी पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी अनिल जोशी ने झूठा एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पंजाब केसरी के संवाददाता के रूप में मैंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के गोरखधंधों व उनके द्वारा की जा रही अवैध वसूली की खबरें प्रकाशित की थीं।

मैं राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे में पंजाब केसरी का संवाददाता हूं। मेरे पिता पवन कुमार राठी पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी अनिल जोशी ने झूठा एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पंजाब केसरी के संवाददाता के रूप में मैंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के गोरखधंधों व उनके द्वारा की जा रही अवैध वसूली की खबरें प्रकाशित की थीं।

इससे बौखला कर बीईईओ ने मेरे पिता, जो एक सरकारी अध्यापक हैं,  के खिलाफ एक अधीनस्‍थ अध्यापक से झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी जिस अध्यापक ने मुकदमा दर्ज करवाया, वह समझौते के लिये भी तैयार हो गया व स्टांप पर भी लिखा-पढ़ी कर ली,  परन्तु इसी बीच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी वहां पहुंच गये और शिक्षक को डरा धमका कर अपने साथ ले गये।

इसके बाद अनिल जोशी ने शिक्षक को सस्पेंड करने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने समझौता कर लिया तो वह उसे सस्पेंड कर देंगे। इस मुकदमें के बाद पूरे शहर में यह बात आग की तरह फैल गई तथा सभी के मुंह से एक ही बात निकल पायी कि झूठा मुकदमा अनिल जोशी के इशारों पर ही करवाया गया हैं और उसके कारनामों को प्रकाशित करने की सजा ही पंजाब केसरी संवाददाता को मिली हैं।

इसके बाद जब यह मामला केकड़ी विधायक रघु शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने थानेदार को लताड़ पिलाते हुए कहा कि एससी/एसटी जैसी संगीन धारा में मुकदमा बनाने से पहले जांच किया करो उसके बाद ही ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज किया करो। इसी के साथ विधायक ने केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक सरिता सिंह को अपने पीए राजेन्द्र भट्ट के माध्यम से यह निर्देश दिये कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाये।विधायक को पंजाब केसरी संवाददाता यानी मैंने बीईईओ के गोरखधंधे के तमाम सबूत लिखित में दिये गये हैं,  जिसके बाद विधायक ने पूर्ण रूप से मुकदमा झूठा करार दिया हैं।

आलोक राठी

संवाददाता, पंजाब केसरी

केकड़ी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...