प्रिंट मीडिया में पत्रकारों के इधर-उधर होने की कुछ खबरें भड़ास4मीडिया को मेल से मिली हैं, वो इस प्रकार हैं-
राजस्थान पत्रिका, जयपुर के अपराध संवाददाता रामलाल मीना ने पत्रिका का साथ छोड़ दिया है। खबर है कि उन्होंने त्रिवेणी ग्रुप का चैनल ज्वाइन किया हैं। वे पिछले पॉँच वर्षों से पत्रिका में कार्यरत थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात भी पत्रिका से ही की थी। दूसरी खबर जमशेदपुर से है। दैनिक हिंदुस्तान, जमशेदपुर के सीनियर फोटोग्राफर मनोज के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। हिंदुस्तान के ही दूसरे फोटोग्राफर…..
….ऋषि ने प्रभात खबर ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों की जगह पर हिंदुस्तान ने मदन और सुदर्शन को बतौर फोटोग्राफर अप्वाइंट किया है।
दैनिक जागरण से प्रभात खबर आए मार्केटिंग के वकीलुद्दीन के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने अब प्रभात खबर छोड़कर दैनिक हिंदुस्तान, जमशेदपुर को ज्वाइन कर लिया है।
सहारा, जमशेदपुर में कार्यरत प्रीती झा के बारे में सूचना है कि उन्होंने अब एफएम ज्वाइन कर लिया है।











