Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आपको कोई लाइन मारे तो वो भी कास्टिंग काउच ही है

: बचपन में माधुरी को देख दिल बॉलीवुड जाने को धक-धक करने लगा – युविका :  कास्टिंग काउच हर जगह होता है लेकिन यहां कास्टिंग काउच का नाम दे दिया जाता है—अगर आप घर से निकलें और कोई आपको लाइन मारे तो वो भी कास्टिंग काउच ही है लेकिन उसमें भी अच्छे-बुरे लोग होते हैं।

: बचपन में माधुरी को देख दिल बॉलीवुड जाने को धक-धक करने लगा – युविका :  कास्टिंग काउच हर जगह होता है लेकिन यहां कास्टिंग काउच का नाम दे दिया जाता है—अगर आप घर से निकलें और कोई आपको लाइन मारे तो वो भी कास्टिंग काउच ही है लेकिन उसमें भी अच्छे-बुरे लोग होते हैं।

जो कमेंट मारे, वो बुरे हैं और जो सहायता करें, वो अच्छे हैं लेकिन याद रखिए यह आजाद हिंदुस्तान है, आपके उपर कोई दबाव नहीं डाल सकता। ये बातें कहीं नॉटी@40 की अभिनेत्री युविका चौधरी ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में युविका ने यह भी खुलासा किया कि बचपन में माधुरी दीक्षित को देखकर उनका दिल बॉलीवुड में जाने के लिए धक-धक करने लगा।

यूपी के एक छोटे से शहर से फैशन डिजायनिंग की पढ़ाई करने दिल्ली पहुंची युविका ने एक्टिंग की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। मौका मिलने पर शोले की बसंती बनने की हसरत रखने वाली युविका के लिए बॉलीवुड की राह बहुत आसान नही रही। उन्होंने कहा कि  हर लड़की के दिल में झिझक होती है कि मैं ये बात बोलूंगी तो घरवाले कैसे रिएक्ट करेंगे लेकिन मैने बचपन से ही ठान लिया था कि एक बार स्क्रीन पर जरूर आना है लेकिन इसके लिए पापा को समझाने में वक्त लगा— मैं जाट परिवार से हूं बिल्कुल देसी माहौल और कोई फिल्मी बैकग्राउंड भी नहीं। वह कहती हैं कि किसी ने सोचा नहीं था कि बचपन में बड़ों की नकल करने वाली यह लड़की सचमुच एक्टिंग करने लगेगी।

अपनी नई फिल्म नॉटी@40 के बारे में वह कहती हैं कि मसाला तो तभी आता है जब हर तरह की उम्र हो– एक अगर 40 का हो तो एक दूसरी उम्र का भी हो— कॉमेडी फिल्म करने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि भागती दौड़ती जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर दुनिया को हंसने का मौका देना चाहती हैं। टीवी और फिल्म में आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि टीवी अब इतना बड़ा माध्यम बन गया है कि इसके बगैर हमलोग रह नही सकते। फिल्म को आप एक बार बड़े पर्दे पर देखते हैं जबकि टीवी हर घर में है लेकिन दोनों में तुलना नहीं कर सकते।

टीवी रियलिटी शो में अश्लीलता के मुद्दे पर वह कहती हैं कि इस तरह के शो का मैं समर्थन नहीं करती और मैं तो सीधे तौर पर मना कर दूं।उन्होंने यह भी कहा कि आप कितने ही आधुनिक क्यों न हों, एक सीमा रेखा तो होती ही है। बॉलीवुड में संघर्ष के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संघर्ष तो हमेशा लगा रहता है। मुझे इंडस्ट्री के जानकार लोगों ने कहा कि अगर हिम्मत रखती हो तो टिकना….जिंदगी में ना करना जरुर सीखना क्योंकि जब आप में ना करने की हिम्मत होती है तभी आप हां कर सकते हैं— जब आपके पास कुछ नहीं है और तब ना करना तो बहुत बड़ी बात होती है। युविका ने कहा कि अगर टीवी पर कुछ बेहतर करने का मौका मिला तो जरूर करुंगी क्योंकि इसी से शुरुआत की है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 29 अप्रैल यानी शुक्रवार रात 9:30 बजे होगा जबकि इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2::30 बजे होगा। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...