Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्‍तान को मिला बेस्‍ट प्रिंटिंग का वैन इफरा गोल्‍ड अवार्ड

हिन्दुस्तान को सर्वश्रेष्ठ प्रिंटिंग का ताज मिला है। उसने समूचे एशिया में कई भाषाओं के प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रिंटिंग का ‘वैन-इफरा’  गोल्ड अवार्ड जीत लिया है। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज पब्लिशर्स (वैन इफरा) की ओर से गुरुवार को बैंकाक में आयोजित दसवें पुरस्कार समारोह में अखबार को यह पुरस्कार दिया गया। थाई प्रधानमंत्री अभिसित वेजाजिवा की मौजूदगी में हुए इस समारोह में 53 से ज्यादा देशों के 500 पब्लिशिंग अधिकारी शामिल हुए।

एचटी मीडिया समूह के अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स ने इस समारोह में प्रिंटिंग के गोल्ड अवार्ड के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ ओवरआल डिजाइन श्रेणी का सिल्वर अवार्ड भी जीता। समूह के बिजनेस अखबार मिंट को भी डिजाइन के लिए सिल्वर अवार्ड मिला।

हिन्दुस्तान के नाम हिंदी का पहला ऑल कलर अखबार होने का गौरव भी है। वर्ष 2005 में वह हिंदी का पहला अखबार बन गया था जिसके सभी पन्ने रंगीन थे। उसने वर्ष 2008 में एशियन न्यूजपेपर कलर एंड क्वालिटी सिल्वर अवार्ड भी जीता था।

हिन्दुस्तान अखबार इस साल 12 अप्रैल से नए डिजाइन और नई संपादकीय सामग्री के साथ बाजार में उतरा है। अखबारी डिजाइन की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित हस्ती मारियो गार्सिया ने उसका यह नया डिजाइन तैयार किया है। साभार : हिंदुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...