Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण लांच करेगा नेशनल एडिशन, राजीव सचान हेड

 संतोष तिवारी, प्रतीक चटर्जी, निधि सिंह, अवैद्य नाथ दुबे, नीरज सिंह ने ज्वाइन किया

मंदी के इस दौर में जागरण ग्रुप एक नया अखबार लांच करने जा रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जागरण प्रबंधन दैनिक जागरण का नेशनल एडिशन शुरू करने जा रहा है। यह एडिशन देश भर में प्रकाशित-प्रसारित होगा। कांसेप्ट ये है कि संस्करणों और खबरों के अति स्थानीय होने के चलते अखबारों से राष्ट्रीय दृष्टि गायब हो चुकी है। इसीलिए दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन की परिकल्पना की गई। यह अखबार मूलतः दिल्ली में रह रहे दिल्ली के बाहर के पाठकों को टारगेट करेगा जिन्हें दिल्ली की स्थानीय खबरों की बजाय अपने प्रदेश की खबरों में ज्यादा रुचि होती है। सूत्रों का कहना है कि यह अखबार बुकिंग के जरिए बेचा जाएगा और इसे दिल्ली के बाहर के लोग भी खरीद सकते हैं।

इस नेशनल एडिशन के जरिए जागरण ग्रुप नेशनल एडवरटाइजरों को टारगेट करेगा। सूत्रों का कहना है कि यह एडिशन रेवेन्यू के लिहाज से सफल प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि इसकी शुरुआत से पहले मार्केटिंग और रिसर्च टीम ने लंबा-चौड़ा शोध और अध्ययन करने के बाद जो आकलन पेश किया है उसमें आर्थिक लिहाज से इसे सफल प्रोजेक्ट बताया गया है।

कंटेंट के लिहाज से इस प्रोजेक्ट के सर्वेसर्वा और हेड वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान बनाए गए हैं। राजीव सचान के नेतृत्व में नेशनल एडिशन के लिए भर्तियां शुरू हो गई हैं। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न अखबारों और चैनलों के कम से कम आधा दर्जन वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों ने ज्वाइन किया है। हाल फिलहाल इंडिया टीवी से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी ने जागरण ग्रुप के फीचर इंचार्ज के रूप में नई पारी शुरू कर दी है। संतोष ने डिप्टी एडीटर पद पर ज्वाइन किया है। फीचर का प्रभार अभी तक राजीव सचान के अधीन था लेकिन नेशनल एडीशन का बड़ा दायित्व मिलने के बाद फीचर का काम प्रभावित न होने देने के लिए संतोष तिवारी को लगाया गया है। संतोष तिवारी राजीव सचान को रिपोर्ट करेंगे।

अमर उजाला, नोएडा में कार्यरत निधि सिंह (जनरल डेस्क), अवैद्य नाथ दुबे (फीचर डेस्क) और नीरज सिंह (ट्रेनी) अमर उजाला को अलविदा कह दैनिक जागरण, नोएडा से जुड़ गए हैं। अमर उजाला, नोएडा से इस्तीफा देकर राजस्थान पत्रिका, जयपुर गए प्रतीक चटर्जी फिर से नोएडा लौट आए हैं और दैनिक जागरण के साथ नई पारी शुरू कर चुके हैं।

अगले कुछ दिनों में कई बड़े अखबारों से कुछ और विकेट गिरेंगे और दैनिक जागरण के लांच होने वाले नेशनल एडिशन से जुड़ेंगे। कुछ ऐसे लोग भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं जो योग्य होने के बावजूद छंटनी के नाम पर बड़े अखबारों से बाहर कर दिए गए हैं।

मीडिया से जुड़ी कोई भी खबर या सूचना भड़ास4मीडिया तक पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें. अनुरोध करने पर आपका नाम और आपकी पहचान को हर हाल में गुप्त रखा जाएगा.

This e-mail address is being protected from spambots, you need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...