सिरसा : हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स व हरियाणा पत्रकार संघ को करारा झटका देकर हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन नाम से नया संगठन बनाने वाले सदस्यों ने अपने जिला प्रधान व कार्यकारिणी की घोषणा कर डाली। सर्वसम्मति से एसोसिएशन का जिला प्रधान पंजाब केसरी के ब्यूरो प्रमुख नवदीप सेतिया को बनाया गया जबकि राजस्थान पत्रिका व पंजाब केसरी ( नई दिल्ली) के संवाददाता अमित कृष्ण तिवाड़ी को महासचिव व सांध्य दैनिक पूरा सच के संपादक व शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह फैसला रविवार को एसोसिएशन के हिसार रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। एसोसिएशन की सदस्यता को लेकर अमर उजाला के संवाददाता डा. गजेंद्र कुमार सिंह, हिंदुस्तान टाइम्स के सत सिंह एवं चणदी कलां चैनल से प्रवीण दुआ पर आधारित एक तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई। पुस्तकालय स्थापना कमेटी समन्वयक दैनिक जागरण के पत्रकार इंद्रजीत अधिकारी व समरघोष के पत्रकार राजकमल कटारिया होंगे, जबकि जनसंपर्क समिति के प्रभारी हिंदुस्तान टाइम्स के छायाकार रङ्क्षवद्र सिंह एवं विकास तनेजा को संयुक्त रूप से बनाया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के कल्याण एवं उनके ज्ञानवर्द्धन के लिए एसोसिएशन भविष्य में अनेक ठोस कदम उठाएगी। इसी कड़ी में एसोसिएशन की ओर से पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। बैठक में अनेक मसलों पर मंथन हुआ और तय किया गया कि जल्द ही एसोसिएशन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मजदूर दिवस के अवसर पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर गंगापुत्र टाइम्स के पत्रकार राजेंद्र ढाबा, राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार रवि बंसल, द टाइम्स ऑफ इंडिया के संवाददाता भास्कर मुखर्जी, दैनिक पूरा सच के अमरजीत सिंह, हरिभूमि के रिपोर्टर हितेश चतुर्वेदी, हरियाणा प्रिंस के डॉ. रमेश खट्टर व इलेक्ट्रानिक मीडिया से कमल सिंगला, संजीव शर्मा, रोहताश वर्मा, विजय जसूजा, यशपाल शर्मा व कुलदीप शर्मा भी मौजूद थे।
सिरसा से रविंद्र सिंह की रिपोर्ट.












deepak khokhar, 9991680040
May 2, 2011 at 5:11 pm
sabhi saathion ko badhaye