Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

महुआ से जाने वाली है कुमार सौवीर की नौकरी!

यशवंत राणा और भूपेंद्र नारायण भुप्पी की जोड़ी महुआ में पूरी तेजी से बैटिंग कर रही है. ताजी सूचना के मुताबिक लखनऊ में महुआ के आफिस के सारे साजो-सामान को भुप्पी ने सील कराकर दिल्ली भिजवा दिया है. इस तरह अब यूपी हेड कुमार सौवीर बिना आफिस और बिना कंप्यूटर-कैमरा के पत्रकारिता कर रहे हैं और चर्चा ये है कि संभवतः कुमार सौवीर को हटाकर किसी नए व्यक्ति को महुआ, यूपी की जिम्मेदारी दी जाएगी.

यशवंत राणा और भूपेंद्र नारायण भुप्पी की जोड़ी महुआ में पूरी तेजी से बैटिंग कर रही है. ताजी सूचना के मुताबिक लखनऊ में महुआ के आफिस के सारे साजो-सामान को भुप्पी ने सील कराकर दिल्ली भिजवा दिया है. इस तरह अब यूपी हेड कुमार सौवीर बिना आफिस और बिना कंप्यूटर-कैमरा के पत्रकारिता कर रहे हैं और चर्चा ये है कि संभवतः कुमार सौवीर को हटाकर किसी नए व्यक्ति को महुआ, यूपी की जिम्मेदारी दी जाएगी.

हालांकि कुमार सौवीर महुआ के पुराने और निष्ठावान लोगों में से हैं लेकिन जिस तरह महुआ में पुरानों और निष्ठावानों का क्रियाकर्म हो रहा है उससे अंदाजा यही लग रहा है कि कुमार सौवीर भी न बचेंगे. हालांकि खबर लिखे जाने तक कुमार सौवीर महुआ के हिस्से बने हुए हैं. वहीं एक चर्चा ये भी है कि महुआ प्रबंधन कुमार सौवीर की ही अगुवाई में महुआ के यूपी चैनल को लांच करेगा. लेकिन इसकी संभावना इसलिए कम लग रही है क्योंकि जिस तरह से भुप्पी ने पिछले दिनों लखनऊ और कानपुर की यात्रा के दौरान कुमार सौवीर को भरोसे में न लेते हुए आफिस से सामान समेटने का एकतरफा फरमान सुना दिया वह लखनऊ की मीडिया सर्किल में चर्चा का विषय है.

और इसका अर्थ कुमार सौवीर से किनारा करने के रूप में निकाला जा रहा है. यूपी की पत्रकारिता में कुमार सौवीर बेदाग और ईमानदार पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं. बेहद जुझारू और साहसी इस पत्रकार ने महुआ से पहले हिंदुस्तान, दैनिक जागरण समेत कई बड़े अखबारों में विभिन्न शहरों में नौकरियां की. अपने स्वाभिमानी और आक्रामक स्वभाव के कारण दलाल व बेईमान किस्म के पत्रकार व अधिकारी कुमार सौवीर के सामने पड़ने से बचते हैं. देखना है कि कुमार सौवीर से मुक्ति पाने के बाद महुआ कितने दिन चैन की बंसी बजा पाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अभय त्रिपाठी

    May 4, 2011 at 8:02 am

    सौवीर सर आप को किसी बैनर के पहचान की जरूरत ही क्या है….आज महुआ ने यूपी में अपना अस्तित्व बनाया तो वो सौवीर जी की ही बदौलत… अगर वही नहीं रहेंगे तो महुआ यूपी से विलीन हो जाएगा………

  2. मदन कुमार तिवारी

    May 4, 2011 at 9:53 am

    सौवीर जी जैसे काबिल लोगो को हटाकर महुआ चैनल भी ज्यादा दिन नही टिक सकता । पत्रकारिता में भी हद दर्जे की जलनशीलता है ।

  3. kunwar chandra pratap singh

    May 4, 2011 at 12:41 pm

    सौवीर जी को महुआ से निकालने का निर्णय हदप्रभ है पर आश्चर्य चकित करने वाला नहीं….क्योंकि महुआ चैनल को पहचान दिलवाने वाले अंशुमन जी जब चैनल से साइड किया जा सकता है तो….फिर सौवीर जी को किनारे किया जाना आश्चर्य चकित नहीं करता….देखने वाली बात यह है कि और किस-किस को महुआ मैनेजमेंट अभी साइड करेगा….सौवीर जैसे अनुभवी पत्रकार को यदि मैनेंजमेंट साइड कर रहा है तो निश्चित रुप से महुआ चैनल के लिए क्षति है….सौवीर जी को तो दूसरी नौकरी मिल ही जायेगी…..सौवीर जी कोई बात नहीं आप महुआ में रहे या न रहे पर उत्तर-प्रदेश में महुआ को पहचान दिलाने में आपकी भूमिका को कोई नहीं भूलेगा….

    आपका…
    कुंवर चंद्र प्रताप सिंह
    प्रोड्यूसर
    जीएनएन न्यूज

  4. रजनीश त्रिपाठी

    May 4, 2011 at 1:37 pm

    उत्तर प्रदेश महुआ से कुमार सौवीर का जाना, इसका मतलब साफ है कि महुआ के दुर्दिन शुरु ,महुआ के लोग वाकई महुआ बिनेगे।

  5. kaushal seth

    May 4, 2011 at 1:38 pm

    सौवीर सर जैसा कोई नही है,जिस तरह से उन्होंने यु.पी.ब्यूरो चीफ के पद पर रह कर कम्पनी को एक अरसे से अपनी सेवाएं दीं हैं और अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले तमाम जिलों के संवाददाताओं को एक माला में पिरो कर रखा है निश्चित ही उनके साथ कोई अप्रिय घटना नही घट सकती l क्यूंकि सौवीर सर तो वो शख्सियत हैं की” जहाँ रहेगा वहां रौशनी लुटायेगा, किसी चिराग का अपना मकाँ नही होता” l

  6. sanjay sharma.

    May 4, 2011 at 5:30 pm

    भगवान करे ऐसा न हो. कुमार सोवीर ईमानदार और दिल के साफ़ पत्रकार है.उनके साथ अन्याय नहीं होगा.

  7. Yogendra

    May 5, 2011 at 1:01 pm

    चिंता करने की कोई बात नहीं है महुआ नहीं था तो कुमार सौबीर के पास काम था. महुआ में नहीं तो बहुत सारे अखबार है

  8. vishal singh raghuvanshi

    May 6, 2011 at 5:04 am

    कुछ तो लोग कहेंगे…कुछ का काम है कहना………..
    vishal singh raghuvanshi,lucknow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...