बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना ने वर्ष 2006-07 के लिए आकाशवाणी, पटना के समाचार सम्पादक संजय कुमार को नवोदित साहित्य सम्मान पुरस्कार के लिये चयन किया है। पटना में 22 फरवरी को आयोजित सम्मान समारोह में संजय को सम्मानित किया जायेगा। संजय की पांच पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है, जिसमें ‘1857 जनक्रांति के बिहार नायक’, ‘बिहार की पत्रकारिता तब और अब’, ‘नागालैंड के रंग-बिरंगे उत्सव’, ‘पूरब का स्विटजरलैंड नागालैंड’ और ‘तालों में ताले अलीगढ़ के ताले’ शामिल है।
संजय पिछले 20 वर्ष से लेखन से जुड़े हैं। उन्होंने अपने लेखन में बिहार की मीडिया, दलित विमर्श और सम-सामयिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। इसके पूर्व संजय कुमार को साहित्यकार संसद द्वारा ‘बहादुरशाह जफर सम्मान’ दिया जा चुका है। वे विभिन्न हिन्दी साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किए जा चुके हैं। भागलपुर विश्वविद्ययालय से स्नातक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल करने वाले संजय ने दर्जनों नामी पत्र-पत्रिकाओं में विविध विषयों पर खूब लिखा। वर्ष 1990-91 में रांची से प्रकाशित सांध्य दैनिक ‘गोधूलि संवाद’ में बतौर उप संपादक / रिर्पोटर के रूप में जुड़े। वर्ष 1992 में अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित दैनिक पत्र ‘सेक्यूलर हिन्दुस्तानी मुस्लिम टाइम्स’ में उप संपादक रहे। वर्ष 2002 में आकाशवाणी के समाचार प्रभाग से जुड़े। संजय को आप
[email protected] या 09934293148 के जरिए बधाई दे सकते हैं।