Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हॉकर लूटे जाते रहे पुलिस तमाशा देखती रही

पुलिस के सामने ही पांच लुटेरे दो हॉकरों को लूटते रहे वे तमाशबीन बनकर घटना होते देखते रहे. लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गए. घटना दिल्‍ली के तिमारपुर क्षेत्र की है. पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह घटना भोर में घटित हुई.

पुलिस के सामने ही पांच लुटेरे दो हॉकरों को लूटते रहे वे तमाशबीन बनकर घटना होते देखते रहे. लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गए. घटना दिल्‍ली के तिमारपुर क्षेत्र की है. पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह घटना भोर में घटित हुई.

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले मुन्‍ना प्रसाद और उनके साथी संदीप कमला नगर इलाके में अखबार बांटने का काम करते हैं. दोनों भोर में साढ़े चार बजे सोनिया बिहार स्थित अपने घर से साइकिल पर सवार होकर अखबार सेंटर की तरफ जा रहे थे. ये दोनों तिमारपुर ट्रक पार्किंग से पहले स्थित बस स्‍टैण्‍ड पर पहुंचे ही थे कि दो पल्‍सर बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्‍हें रोका. इसके बाद वे दोनों हॉकरों को घेरकर चाकू निकाल लिए.

लुटेरों ने दोनों से रुपये और मोबाइल फोन देने को कहा. मुन्‍ना ने लूटपाट का विरोध किया तो उसे लुटेरों ने पटककर मारा. संदीप के सिर पर भी वार किए. इस दौरान चीख पुकार सुनकर अलग-अलग दिशाओं से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. दोनों के पास कोई हथियार नहीं था. पुलिस वालों को देखकर भी लुटेरे बिना घबराए लूट को अंजाम देते रहे. पांचों ने दोनों पुलिसकर्मियों को चाकू दिखाकर दूर खड़े रहने की हिदायत दी. इसके बाद दोनों पुलिस वालों के सामने ही उन लोगों के पास से 14 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट कर बदमाश चले गए.

लुटेरों के जाने के बाद दोनों पुलिस वाले मुन्‍ना और संदीप के पास आए. मुन्‍ना ने बताया कि पुलिस वालों ने उनके कहा कि चलो जान तो बच गई. दोनों थाने पहुंचे वहां मेडिकल के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. एफआईआर में पांच की जगह तीन अपराधी ही बताए गए. जबकि मौके पर पुलिस वालों की मौजूदगी से इनकार कर दिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांच अपराधियों का नाम इस लिए दर्ज नहीं किया क्‍योंकि तब उसे लूट की जगह डकैती में केस दर्ज करना पड़ता.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...