Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रामानुज पटेल नामक ठग की कहानी

भड़ास4मीडिया पर खबर पढ़ी कि आजाद न्यूज़ के नाम लोग ठगी कर रहे हैं.  मुझे ऐसे ही एक ठग के बारे में याद आ गया तो आप लोगो के साथ शेयर कर रहा हूं. इनका नाम है रामानुज पटेल. वैसे तो पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय विद्या भवन न्यू डेल्ही से की है,  परन्तु इनका मुख्य पेशा मीडिया के नाम पर ठगी करना है. मेरी मुलाकात रामानुज पटेल से 2009  में हुई.  मैं उनको दूसरे पत्रकारों के भांति पत्रकार समझा था.

भड़ास4मीडिया पर खबर पढ़ी कि आजाद न्यूज़ के नाम लोग ठगी कर रहे हैं.  मुझे ऐसे ही एक ठग के बारे में याद आ गया तो आप लोगो के साथ शेयर कर रहा हूं. इनका नाम है रामानुज पटेल. वैसे तो पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय विद्या भवन न्यू डेल्ही से की है,  परन्तु इनका मुख्य पेशा मीडिया के नाम पर ठगी करना है. मेरी मुलाकात रामानुज पटेल से 2009  में हुई.  मैं उनको दूसरे पत्रकारों के भांति पत्रकार समझा था.

ये मेरी बड़ी बेबकूफी थी. रामानुज पटेल, पटेल टीवी के नाम पर लोगो को एप्‍वाइंट करके मोटी रकम वसूलते थे. इनका ऑफिस पहले भोपाल में था, उसके बाद नोएडा के सेक्टर दो में बनाया. रामानुज पटेल पहले कभी इलेक्शन भी लड़ चुके हैं. ऐसा सुना जाता है.  मैं भी ऑफिस देखने गया क्यों कि मुझे रामानुज पर शक था. उसकी बातों में हेर-फेर की बू आती थी. ऑफिस नोएडा में दूसरी मंजिल पर था. लोगों को दिखाने के लिए 4 फ़ोन भी लगाये गए थे. रामानुज के साथ दूसरा बंदा था वह पैर से लगड़ा था. वह भी अपने नाम के आगे पटेल लगता था. पटेल जी ने बातों-बातों में बताया कि ये हमारे चैनल के लिए पैसों की जुगाड़ करेंगे.

ऑफिस में एक फ़ोन आया तो फ़ोन गलती से मैंने पकड़ लिया. फ़ोन पर दूसरी तरफ से आवाज आयी.. साले हरामखोर,  मेरी गाड़ी ले गया कब वापस करेगा. साले वो लंगड़ा कहां है. मैं बोला अरे गाली क्यों देते हो भाई? वह बोला आप नहीं जानते हैं ये साला लंगड़ा पेपर लीक के मामले अभी जेल से छूटा है. फिर मैंने पूछा भाई तूने गाडी क्यों दी? तो वह बोला अरे (गाली)..  रामानुज (बीप..बीप) आया था. उसके भरोसे गाड़ी दे दी. मैं मामला समझ चुका था ये साले पटेल टीवी के नाम पर ठगी कर रहे हैं. जब मेरी मुलाकात लंगडे़ से हुई तो मैंने कहा भाई साहब एक फ़ोन आया था, वह आपको गाली दे रहा था तो वह हंस पड़े बोले, गंगवार जी हम अपना ऑफिस बदल कर ग्रेटर नॉएडा कर रहे हैं. वह अपना सामान लेकर भागने लगे. आप लोग भी ऐसे पत्रकारों से बच कर रहें.

लेखक सुशील गंगवार वेब जर्नलिस्‍ट हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    May 6, 2011 at 7:21 am

    सुशील भाई आप बच गये यही गनीमत है । मुम्बई भी ठगो की नगरी है जरा बचकर रहियेगा ।

  2. renu

    May 7, 2011 at 12:03 pm

    i got to knw dey r fraud at d time dey called us to meet,,,and d way dey bhaving,,,koi nahi god will balance there deed….:)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...