एडेम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से डेरिक लारेंस ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मैनेजर थे. इन्होंने अपनी नई पारी बीएजी इंफोटेंमेंट के साथ शुरू की है. इन्हें सीनियर मैनेजर बनाया गया है. बीएजी के साथ यह इनकी दूसरी पारी है. डेरिक ने करियर की शुरुआत ईटीवी नेटवर्क के ऊषोदया इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ की थी. इसके बाद सहारा से जुड़े यहां से इस्तीफा देकर एडलैब्स फिल्म लिमिटेड से जुड़ गए. इसके बाद बीएजी पहुंचे और यहां से इस्तीफा देने के बाद एडेम वेंचर्स से जुड़ गए थे.
जनसंदेश न्यूज चैनल से सोनु कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्क्शन एक्जीक्यूटिव के पोस्ट पर कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी सीएनईबी के साथ शुरू की है. इन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. बबीता ने भी जनसंदेश को नमस्कार कर दिया है. वे भी यहां पर प्रोड्क्शन एक्जीक्यूटिव थीं. इन्होंने अपनी नई पारी असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में महुआ न्यूज के साथ शुरू की है.