साई प्रसाद मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से न्यूज चैनल के अलावा एक अखबार भी लांच करने की घोषणा बहुत पहले कर दी गई थी. अब इस अखबार का नाम और प्रकाशन स्थल घोषित कर दिया गया है. अखबार का नाम बताया गया है ”हमवतन”. इसके संपादक के रूप में सुमंत भट्टाचार्या की पहले ही तैनाती हो चुकी है.
सुमंत आउटलुक हिंदी में थे और उसके ठीक पहले वायस आफ इंडिया में थे. मुकेश कुमार ”न्यूज एक्सप्रेस” चैनल के साथ-साथ हमवतन अखबार के भी एडिटर इन चीफ होंगे. हमवतन हिंदी में टैबलायड अखबार होगा. यह अखबार पहले भोपाल से वीकली न्यूजपेपर के रूप में लांच किया जाएगा. योजना इसे दिल्ली से लांच करने की थी. लेकिन दिल्ली से लांचिंग को टाल दिया गया है. भोपाल से इस अखबार को अगले महीने लांच करने की तैयारी चल रही है. अखबार का दाम दस रुपये रखा गया है. पेज होंगे कुल 40. अखबार का नेचर नेशनल न्यूजपेपर का होगा.












Shailendra Singh
May 9, 2011 at 12:22 pm
Bakre Ki Amma Kab Tak Khair Manayegi ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,