डीएनए, मुंबई से अतुल तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे सर्कुलेशन विभाग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. चर्चा है कि वो इंडिया एक्सप्रेस या मिड डे ज्वाइन कर सकते हैं. इसके पहले अतुल हिंदुस्तान टाइम्स, मुंबई को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टीवी टुडे ग्रुप के अंग्रेजी चैनल हेडलाइंस टुडे से मिलाली गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे दो महीने पहले ही संस्थान से जुड़ी थीं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर है कि कार्यालयी दिक्कतों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है.











