नेटवर्क18 समूह ने एक वेबसाइट लांच किया है. फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम नाम के इस वेबसाइट में न्यूज के साथ व्यूज को भी प्रमुखता दी जाएगी. इसमें क्विक पोस्ट, ब्लॉगिंग जैसे फीचर को शामिल किया गया है. इस वेबसाइट में न केवल देश दुनिया की खबरें होंगी बल्कि इसमें तमाम मशहूर संपादकों तथा लेखकों के विचार भी प्रमुखता से होंगे. ग्रुप इस वेबसाइट को डिजिटल न्यूज रूम में विस्तृत फलक पर लाने जा रहा है.
माना जा रहा है कि ग्रुप भारत में तेजी से बढ़ती वेब जर्नलिज्म के पाठकों तथा बाजार को ध्यान में रखकर इस वेबसाइट की लांचिंग किया है. बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट को संपूर्ण समाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने की योजना है. इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, जीवनशैली, खेल, व्यापार, विश्व, सिनेमा, मनोरंजन, समसामयिक मामलों की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.











