भड़ास4मीडिया के एक पाठक और मीडियाकर्मी ने पत्र भेजकर सूचित किया है कि ”हमनी भोजपुरिया” नामक चैनल फर्जी है. इसके प्रमाण में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आरटीआई के मिले जवाब को प्रेषित किया है, जिसे नीचे प्रकाशित किया जा रहा है. मीडियाकर्मी ने अपने पत्र में कहा है- ”सर, मैंने पिछले साल एमबीए का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया था. इंटर्नशिप के बाद जनवरी, 2011 में कैंपस सेलेक्शन के थ्रू 1.7 लाख एनम पर असिस्टेंट बिजनेस मैनेजर के पोस्ट पर एच.बी. इंटरटेनमेंट में मेरी जॉब लगी.
ज्वायनिंग से पहले एच.बी चैनल ने ट्रेनिंग के नाम पर मुझसे 15,000/- रुपये लिए. फालतू के फार्मेलिटी निभाने के लिए खुद के खर्च पर मुझे कभी दिल्ली तो कभी पटना दौड़ाया गया. कई बार लोगों ने मुझे इस चैनल के फर्जी होने के बारे में बताया पर मैंने भरोसा नहीं किया. सकारात्मक भाव रखकर अपना काम करता रहा. पर अब मुझे भी लगता है, ये कंपनी फ्रॉड है. मेरे सहकर्मी भी ऐसा कहते हैँ क्योंकि तीन महीने हो गए, अभी तक चैनल ऑन एयर नहीं हुआ है और एक चवन्नी तक नहीं मिला है. कंपनी के हेड का सेलफोन स्विच्ड आफ रहता है, कभी कभी काल लगता है तो कोई रिसीव नहीं करता. मेरे कैरियर की बोहनी खराब करने वाले ऐसे हरामखोर कंपनी के खिलाफ हम व हमारे साथी कोर्ट में मुकदमा करने जा रहे है. एक जान-पहचान के पत्रकार के सजेशन पर मैं आपको ये लेटर लिख रहा हूं. आप से गुजारिश है कि इसे /www.bhadas4media.com पर प्रकाशित करे.”
पत्र लेखक से जब उनका परचिय और पता मांगा गया तो उन्होंने अपने करियर को नुकसान पहुंचने की बात कहकर परिचय देने से इनकार कर दिया. बावजूद इसके, उनका यह पत्र इसलिए प्रकाशित किया जा रहा है क्योंकि साथ में आरटीआई का जवाब भी है, जिसे नीचे दिया जा रहा है.













mukul khanna
May 14, 2011 at 9:14 pm
Yeh fraudness is channel ne bahut pehle dikha dii thi …………. iski ek placement agency hai in Laxmi Nagar joh ki Rs.500 leti hai jiska naam hai NEO Consultant,Waha par log joh behte hue hai apko offer letter dekhate hai saath mein terms & condition bhi ki aap ko yeh amount dena hai joh ki bataya gaya hai Rs.15,000
Mukul
May 16, 2011 at 6:48 am
Dear Sir,
Is farziwade Channel ka harta karta Sanjay Singh nam ka ek fraud aadmi hai, jisne Graphics Era University me bhi Campus Interview karwakar lakho rupaye banaye hai. Sanjay Singh ka Contact no. 9211786831.