“पहले उतना ही काम करता था जितना कर सकता था और जो अच्छा लगे। लेकिन अब नजरिया बदल गया है अब जितना मिले उतना ही कम और उससे आगे के लिए कोशिश करता हूं।“ ये बाते कहीं अभिनेता तुषार कपूर ने सीएनईबी के शो जब वी मेट में। तुषार ने शो की होस्ट मीनाक्षी के साथ खास बातचीत में अपने फिल्मी करियर, बॉलीवुड और अपनी नई फिल्म लव यू मिस्टर कलाकार के बारे में बातचीत की।
‘लव यू मिस्टर कलाकार’ से अपने फिल्मी करियर का दस साल पूरे करने वाले तुषार ने कहा कि अगर टॉप पर जाना चाहते हैं तो आपको उसी हिसाब से सोचना पड़ता है। अब तक के अपने फिल्मी सफर के बारे में तुषार ने कहा कि इस दौरान कई सफल फिल्में की। लेकिन कई फिल्में ऐसी भी रहीं जो नहीं चली, इसके बावजूद आगे बढ़ते रहना काफी सुखद रहा। तुषार ने कहा कि गोलमाल सीरीज की बेहतरीन कामयाबी की वजह से लोग भूल गए कि मैने और भी बहुत सी फिल्में की हैं। उन्होंने कहा कि गोलमाल का रोल इतना सफल होगा इसका विश्वास नहीं था। गोलमाल की सीक्वल गोलमाल-4 के रोल के बारे में वह कहते हैं कि ब्रांड को बरकरार रखने के लिए गूंगा ही बनना पड़ेगा।
बहन एकता कपूर से संबंधो के सवाल पर उन्होंने कहा एक साथ हमारी फिल्में रिलीज होती हैं तो लोग सोचते हैं कि हम एक-दूसरे को टक्कर दे रहें हैं लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्मों पर आईपीएल के असर पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि आईपीएल से फिल्मों को नुकसान हो सकता है हां यह जरूर होता है कि इस दौरान बड़ी फिल्में नहीं आतीं। लेकिन इससे छोटे बजट की फिल्मों को नुकसान नहीं होता। तुषार ने कहा कि मोंगैंबो टाईप विलेन का रोल नहीं करना है लेकिन मेरे वयक्तित्व से कोई रोल सूट करेगा तो जरूर करुंगा।
तुषार अभिनेता पुत्र होने के बावजूद दबाव में नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिता से मेरी तुलना करनी हो तो मुझे भी 30 साल देने होंगे। उन्होंने कहा कि अगर तुलना करनी है तो आज के दौर के अभिनेताओं से तुलना करो। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 15 मई रविवार दोपहर 2:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण शुक्रवार को 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज












naveen
May 23, 2011 at 9:12 am
goonga hi behtar hai.. vaise bhi tushaar ke bolne par koi sunta to hai nahi..