Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नीतीश सरकार में सोलह साल का भगोड़ा है कैबिनेट मं‍त्री

: पटना से प्रकाशित दैनिक ‘सन्‍मार्ग’ का खुलासा : पटना में नीतीश के तलवे चाटने वाले सारे बड़े अखबारों के लिए पटना से प्रकाशित दैनिक सन्मार्ग ने एक उदाहरण पेश करते हुए मंगलवार को अपवने मुख्य पृष्ठ पर एक ऐसी खबर छापी है, जिसने सरकार की नींद उड़ा दी है। अपराधी प्रवृति के लागों को अपने मंत्रिमंडल में जगह न देने के नीतीश के इरादे कितने मजबूत हैं इसका खुलासा सन्मार्ग ने किया है।

: पटना से प्रकाशित दैनिक ‘सन्‍मार्ग’ का खुलासा : पटना में नीतीश के तलवे चाटने वाले सारे बड़े अखबारों के लिए पटना से प्रकाशित दैनिक सन्मार्ग ने एक उदाहरण पेश करते हुए मंगलवार को अपवने मुख्य पृष्ठ पर एक ऐसी खबर छापी है, जिसने सरकार की नींद उड़ा दी है। अपराधी प्रवृति के लागों को अपने मंत्रिमंडल में जगह न देने के नीतीश के इरादे कितने मजबूत हैं इसका खुलासा सन्मार्ग ने किया है।

अप्रत्याशित और भारी बहुमत के साथ दूसरी बार सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सहकारिता मंत्री पद पर काबिज औरंगाबाद के भाजपा विधायक रामाधार सिंह कानून की नजर में पिछले 16 वर्षों से फरार है। बिहार सरकार में एक महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रामाधार सिंह पर औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाने में 1992 में ही भादवि की धारा188,153 ए-1 के तहत दंगा भड़काने की कोशिश और भड़काऊ भाषण देने संबंधी प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। इस मामले में रामाधार लगभग डेढ़ माह तक जेल में भी रहे। बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद वह इस मामले की सुनवाई में एक भी तारिख पर कोर्ट नहीं गए।

अंतत: कोर्ट ने 1995 में उन्हें भगोड़ा घोषित कर  संबंधित अभिलेख जिला अभिलेखागार में जमा कराने का निर्देश दे दिया। भड़ास4मीडिया को कोर्ट के उस आदेश की प्रतिलिपि भी हाथ लगी है, जिसमें न्यायाधीश ने रामाधार सिंह को भगोड़ा और फरार घोषित कर मामले की फाइल बंद करने का आदेश दिया है। पटना में चर्चा है कि प्रिंट मीडिया के कई पत्रकारों को इस मामले की भनक थी, पर किसी ने इस मामले को उठाने की साहस नहीं की। पटना से प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया ने घूमा-फिराकर इस मामले को थोड़ा जरूर उठाया है। सन्मार्ग में रामाधर सिंह के मामले के खुलासे के बाद विपक्ष को नीतीश के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है, जिसे विपक्ष भुनाने की कोशिश अवश्य कर सकता है।

रामआधार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arun

    May 17, 2011 at 1:09 pm

    dyaan se dhunde to aadhe se jyada mantri bhagode milege…
    kuch sarkar ke to kuch janta ke.

  2. gappu singha

    May 17, 2011 at 4:50 pm

    ramadhar singh ke rup me nitish kumar ki nitiya dhire-dhire janta ke samne aa rahi hai. ab ye yegne laga hai ki nitish kumar ke bhi khane ke kush aur dant aur dikhane ke kuch aur dant hai. yehi hota raha to aane wale dino me wo janta ki najar me aaaise girenge ki fir dubara khade nahi ho payenge. SANMARG ne dileri aur patarkarita ke parti apni jo partibadhta dikhayi hai wo kabile tarif hai per hosiyar ho sakta hai ki is akhbar ke parbandhan ko bhi nitish aur sarkar ke kopbhajan ka sikar hona pade.

  3. madan kumar tiwary

    May 18, 2011 at 6:45 am

    अगर यही स्थिति रही तो सन्मार्ग बहुत जल्दी अपनी जगह बना लेगा । वैसे भी विजेता जी के ज्वाईन करने से हीं अंदाज लग गया था की अब विस्फ़ोटक खबरे सन्मार्ग में पढने को मिलेंगी । मेरी बधाई । कल से टाईम्स को हटाकर सन्मार्ग शुरु कर रहा हूं ।

  4. anup

    May 18, 2011 at 11:34 am

    jinkai ghar sisai kai hotai hai wai dusro kai gharo par pathar nahi faiktai binayak bijeta jee apna biodata bhi to bhadas par dijia kitnai apradhio sai aap ka rista hai- rajput mahasabha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...