Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

रामरती देवी स्मारक पुरस्कार से सम्मानित हुए गोरखपुर के कई पत्रकार

गोरखपुर। स्व. रामरती देवी मेमोरियल स्मारक पुरस्कार रविवार 8 मई को गोरखपुर के गोकुल अतिथि गृह में एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग का पुरस्कार अमर उजाला के राजन राय व दैनिक जागरण के वनमाली कृष्ण त्रिपाठी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पत्रकारिता की श्रेणी में पुरस्कार हिन्दुस्तान के अजय श्रीवास्तव को दिया गया।

गोरखपुर। स्व. रामरती देवी मेमोरियल स्मारक पुरस्कार रविवार 8 मई को गोरखपुर के गोकुल अतिथि गृह में एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग का पुरस्कार अमर उजाला के राजन राय व दैनिक जागरण के वनमाली कृष्ण त्रिपाठी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पत्रकारिता की श्रेणी में पुरस्कार हिन्दुस्तान के अजय श्रीवास्तव को दिया गया।

उद्योगपति काशीनाथ शुक्ला और प्रेस क्लब गोरखपुर के संस्थापक सदस्य अरविन्द शुक्ल की मां स्व. रामरती देवी की याद में यह पुरस्कार दिया जाता है। स्व. रामरती देवी फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा विगत दो वर्षों से दिया जाने वाला एक लाख रुपए का प्रतिष्ठित स्व. रामरती देवी पुरस्कार कुल छह श्रेणियों में प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर का पुरस्कार हिन्दुस्तान के सुशील राय व राष्ट्रीय सहारा के मुकेश पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ साक्षात्कार का पुरस्कार राष्ट्रीय सहारा के रीतेश मिश्रा को, सांस्कृतिक रिपोर्टिंग का पुरस्कार दैनिक जागरण के गजाधर द्विवेदी को दिया गया।

इलेक्ट्रानिक चैनलों की रिपोर्टिंग में सहारा समय के पंकज श्रीवास्तव व संवाद टीवी के मुमताज खान को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लखनउ की वरिष्ठ पत्रकार कुलसुम तल्हा रहीं। अमर उजाला के सम्पादकीय प्रभारी मृत्युंजय कुमार, राष्ट्रीय सहारा के संपादकीय प्रभारी मनोज तिवारी समेत तमाम पत्रकार इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व प्रख्यात उदघोषक सर्वेश दूबे ने किया। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ritesh Kumar Bharti

    May 18, 2011 at 6:26 am

    अजय भैया आपको बहुत – बहुत बधाई और हमारे गोरखपुर के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को बधाई आप लोग इसी तरह गोरखपुर की पहचान बनाये रक्खें .

  2. dileep singh

    May 19, 2011 at 12:03 pm

    स्वर्गीय रामरती देवी स्मारक समिति के आयोजकों को सादर प्रणाम एवं गोरखपुर के सभी पुरस्कृत पत्रकारों को दिलीप सिंह की बधाई
    is tarah ke punit karya se aachhchhe karya karane ke prati manobal badhta hai isko sabake samane lakar sabase mahan karya bhadas4media kar raha gai isase jure longo ko abhivadan

  3. AMIT MISHRA & RAVI KANT SINGH

    May 19, 2011 at 2:16 pm

    I WISH U THAKS FOF THE BEST REPORTING AND I WISH U GOT A GOOD PLATFORM IN UR LIFE . VANMALI TRIPATHI

  4. ईश्वर सिंह

    May 20, 2011 at 2:06 pm

    बनमाली जी व अन्य सभी पुरस्कार विजेताओं को बधायी। बनमाली जी, आपने विपरीत परिस्थितियों में काफी लम्बा संघर्ष किया है। इस पुरस्कार को अपनी मंजिल की सीढी समझिए। मेरी दुआएं आपके साथ हैं।

  5. Utkarsh Shukla

    May 21, 2011 at 9:00 am

    Congratulations to all the winners…..!!!!

  6. Vikas Srivastava

    May 21, 2011 at 6:48 pm

    “It was so inspiring for me to see that so many peoples enthusiastically thinking about the Journalism system of our country and providing there essential thoughts in regard to this journalism topic…….. ”

    “I am very much thankful to My Friend Mr.Utkarsh Shukla for making me a part of this such Wonderful event….of his beloved Grandma’s Award ceremony..Congrats to all the winners…from my side…..Keep Forwarding…….”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...