Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्रिस गेल ने लोकल टीवी रिपोर्टर पर किया हमला

: पहले मेरा सिर फोड़ा और कहा- ज्यादा किया तो गाड़ी चढ़ा दूंगा : बेंगलुरू : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेल रहे वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक स्थानीय टीवी चैनल के रिपोर्टर को धक्का मारने के बाद विवादों में फंस गए हैं। क्रिस गेल ने बेंगलुरू में शॉपिंग करते हुए उनकी तस्वीरें खींच रहे एक टीवी पत्रकार को रोकने के लिए पहले उसे धक्का दिया और बाद में उसका कैमरा और माइक छीनने का भी प्रयास किया।

: पहले मेरा सिर फोड़ा और कहा- ज्यादा किया तो गाड़ी चढ़ा दूंगा : बेंगलुरू : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेल रहे वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक स्थानीय टीवी चैनल के रिपोर्टर को धक्का मारने के बाद विवादों में फंस गए हैं। क्रिस गेल ने बेंगलुरू में शॉपिंग करते हुए उनकी तस्वीरें खींच रहे एक टीवी पत्रकार को रोकने के लिए पहले उसे धक्का दिया और बाद में उसका कैमरा और माइक छीनने का भी प्रयास किया।

मैदान पर गेंदबाजों पर बरसने वाले क्रिस गेल के बॉडीगार्ड मीडियाकर्मियों पर कुछ ऐसे बरसे कि लोग हैरान रह गए। बेंगलुरू के ब्रिगेड रोड पर हुई घटना में घायल हुआ कैमरामैन बोरिंग अस्पताल में भर्ती है। मंजूनाथ नाम के इस कैमरामैन का स्कैन करवाया गया है। उन्हें चोट कितनी गहरी लगी है इस आधार पर गेल पर कार्रवाई की जाएगी। चैनल का रिपार्टर श्रीनिवास हलकाती ने घटना का ब्यौरा देते हुए कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि गेल ब्रिगेड रोड स्थित मार्केट में शॉपिंग के लिए आएंगे। गेल और उनके गार्ड जिस शोरूम में शॉपिंग कर रहे थे हम उसके बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही वो बाहर आए हम से उलझ गए और गाली गलौज करने लगे। गेल ने हमें यहां तक धमकी दे दी कि वो हम पर कार चढ़ा देंगे।”

“इसके बाद वो अगली दुकान की ओर चले गए। हमने उनका वहां भी पीछा किया, लेकिन गार्डों ने हमें फिर भगा दिया। हम उनका पार्किंग एरिया में इंतजार करने लगे। दुकान से बाहर आते ही मुझे देखकर गेल का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपने गार्डों को कुछ निर्देष दिए। फिर क्या था वो हम पर चढ़ गए। पहले उन्होंने मुझे धक्का दिया और फिर कैमरामैन मंजूनाथ पर हमला किया। उनकी मार से मंजूनाथ को सिर और हाथ में गहरी चोटें आई हैं।”

डिप्टी कमिश्नर पुलिस जी रमेश ने कहा, केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरू की ब्रिगेड रोड पर शॉपिंग करते हुए क्रिस गेल फिजूल के विवाद में फंस गए। एक टीवी रिपोर्टर लगातार गेल के पीछे-पीछे चल रहा था और उनकी तस्वीर लेने का प्रयास कर रहा था। इस बात पर गुस्साए गेल ने कथित तौर पर उस रिपोर्टर को पहले धक्का दिया और उसके बाद उसके साथ गाली गलौज की।

पुलिस के अनुसार गेल के सुरक्षाकर्मियों ने भी पत्रकार के साथ हाथापाई का प्रयास किया। हालांकि आसपास से गुजर रहे लोगों ने बीचबचाव करते हुए गेल के बर्ताव को लेकर उनसे बहस की। भीड़ बढ़ती देख गेल अपने बॉडीगार्ड्स के साथ वहां से अपनी कार में खिसक लिए। इसके बाद उस टीवी चैनल के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर ज्योतिप्रकाश मिर्जी के पास इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई। मिर्जी के मुताबिक इस पर गेल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sssraj

    May 21, 2011 at 9:23 am

    accha hai kisne to reporter ko dhoo dala …mai kris gel ko badhai deta hun..

  2. O.P. Tiwari

    May 21, 2011 at 2:39 pm

    गेल के ऊपर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए….

  3. Jeetnarayan Singh

    May 25, 2011 at 5:37 am

    aaj ye gatiya reporters apne gatiya news banane ke chakkaro me kisi ke v personal life ko barwad karne me gute hai, unka makasad hota hai ki koe esi pic. khicho jo blackmailing ke kaam aa sake.
    Ese gatiya reporters ki acchi pitae honi chahiye, or ye police case v Gel se paise kamane ke liye kiya gya hoga. Ese gatiya reporting ko or ese bewkuf reporter ke saath esse n bura behave karna chahiye.

  4. RAHUL

    May 26, 2011 at 5:16 am

    केस तो चले ही स्वदेशी पत्रकार पर हमले की सजा भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...