: प्रसारण 22 से : चैनल वी अपने दर्शकों के लिए अपनी हॉटेस्ट पेशकश ”परफेक्ट कपल” के साथ आया है. इसमें आठ जोडियां भाग लेंगी. इस शो का प्रसारण 22 मई से शाम 7 बजे किया जाएगा. शो के होस्ट करण सिंह ग्रोवर होंगे. चैनल वी के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक प्रेम कामत का कहना है कि एक चैनल के रूप में हमने लगातार स्वयं को नये रूप में सामने लाया है और यही हमारा वादा है.
ऐसा करके हम अपने दर्शकों को सर्वोत्तम सामग्री उपलब्ध कराते हैं. नए शो के बारे में कामत का कहना है कि यह शो रिश्तों की गहराई को समझने का मौका देता है. इस शो से यकीनन हमारे दर्शक जुड़ सकेंगे. उन्होंने बताया कि भारतीय टेलीविजन स्क्रीन पर यह अल्टीमेट कंपैटिबिलिटी टेस्ट होगा. आठ जोडियां खजुराहो से लेकर काठमांडू तक की 1500 किमी. लंबी यात्रा तय करेंगी. वे समूचे देश की सैर करते हुए अपने पार्टनर के असली रंग को उधेड़ने की कोशिश करेंगे. इस सफर में उन्हें कई कार्य करने होंगे. उन्हें छोटे छोटे गांवों में छोटे मोटे काम करने होंगे. सुरागों का पता लगाना होगा. विजेता जोड़ी को ”परफेक्ट कपल” के खिताब से सम्मानित किया जायेगा और दुनिया के सबसे रोमांटिक गंतव्यों पर जाने का मौका मिलेगा. प्रेस विज्ञप्ति











