Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भूख और महंगाई है उग्रवाद के लिए जिम्मेदार

जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो सभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं और इसका बोझ आम लोगों पर पड़ता है। महंगाई की वजह से कृषि पर लागत बढ़ गई है लेकिन किसानों को अपनी लागत भी नहीं मिल पाती और बिचौलिए सारा मुनाफा हजम कर जाते हैं। ये बातें कहीं केसी त्यागी ने सीएनईबी के शो ”जनता मांगे जवाब” में। इस शो में जेडीयू नेता केसी त्यागी, कांग्रेस नेता जगदम्बिका पाल, अर्थशास्त्री आकाश जिंदल और वरिष्ठ पत्रकार तपन राय ने शिरकत की।

जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो सभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं और इसका बोझ आम लोगों पर पड़ता है। महंगाई की वजह से कृषि पर लागत बढ़ गई है लेकिन किसानों को अपनी लागत भी नहीं मिल पाती और बिचौलिए सारा मुनाफा हजम कर जाते हैं। ये बातें कहीं केसी त्यागी ने सीएनईबी के शो ”जनता मांगे जवाब” में। इस शो में जेडीयू नेता केसी त्यागी, कांग्रेस नेता जगदम्बिका पाल, अर्थशास्त्री आकाश जिंदल और वरिष्ठ पत्रकार तपन राय ने शिरकत की।

होस्ट की भूमिका में थे संपादक अनुरंजन झा। केसी त्यागी ने कहा कि नक्सली हिंसा और उग्रवाद राजनीतिक समस्या नहीं है यह भूख से जुड़ी है। आज देश के गरीबों को जीडीपी का अर्थ मालूम नहीं और खाद्य सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में चूहे अनाज खा सकते हैं लेकिन इंसान नहीं। उन्होंने कहा कि वेतन साल में एक बार बढ़ता है लेकिन महंगाई कई बार बढ़ती है। उन्होंने केन्द्र सरकार को मुनाफाखोरों की सरकार करार दिया।

कांग्रेस नेता जगदम्बिका पाल ने कहा कि यूपीए सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाया है और उसका नतीजा है कि आज महंगाई दर दहाई अंको से नीचे है। तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से मंगाया जा रहा है और अंतरर्राष्टीय बाजार में तेल की कीमते लागातार बढ़ रहीं है जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार ने डीजल और किरोसिन की कीमते नहीं बढ़ाई।

आकाश जिंदल  ने कहा कि नीतियों में नाकामी की वजह से यह सब देखना पड़ रहा है। आज भी हमारी अर्थव्यवस्था मानसून की बंधूआ मजदूर है। वैश्वीकरण के बाद देश का विकास हुआ लेकिन कृषि का विकास नहीं हुआ। किसानों को भी बढ़ी कीमत में हिस्सा मिलना चाहिए। तपन राय ने महंगाई और उससे जुड़े मुद्दे पर कहा कि चीन में कीमतों पर लगाम लगाई गई है, हमारे यहां भी यह हो सकता है। लेकिन हमारे देश में समानांतर अर्थव्यवस्था की वजह से यह नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की चुप्पी देश को तोड़ रही है।

बहस के दौरान जब तपन राय ने देश में एक और हरित क्रांति की जरुरत की बात कही तो इसपर केसी त्यागी ने कहा कि हरित क्रांति के बाद भी किसानों को आखिर क्या मिला सारा तो बिचौलिया खा गए। दर्शकों की ओर से यह सवाल आया कि दूध की कीमतें बढ़ती जा रहीं है आखिर इसका उपाय क्या है तो इसपर केसी त्यागी ने कहा कि दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी शायद इसलिए हो रही है कि आम लोग दूध पीना कम कर दें जिससे अमीरों के कुत्तों को दूध मिल सके। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 21 मई शनिवार रात 8 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे होगा।

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dileep singh

    May 21, 2011 at 1:39 pm

    महंगाई हो या कोई और मुद्दा, हर बार इन पर बहस, वार्ता एवं कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, दूरदर्शन पर देश के सामने वार्ताकार एवं राजनेता अपनी भड़ास निकल लेते हैं. परन्तु क्या होता है वही ढक के तीन पात! विचारों से काम नहीं चलने वाला है. उनको अमल में लाने की जरूरत है. भाषण और विचार में हम आगे हैं, परन्तु जो हम कहते हैं कभी उस पर अमल करने के लिए कभी विचार किया. हर बार गरीब को लेकर टीका-टिप्पणी. कमलनाथ गरीबों के ज्यादा खाने की बात कहे थे. अब केसी त्यागी जी आम लोगों को दूध पीने से मना कर रहे हैं. ताकि अमीर तन, मन और धन अमीर हो जाये.गरीबों से ठीक से मुकाबला कर सके. वर्तमान व्यवस्था से नक्सलवाद एवं उग्रवाद बढ़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...