Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे मुजीबुद्दीन बांदा से लांच कर रहे हैं अखबार

: नाम होगा ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स जदीद’ : कल्याण कुमार संपादक बनाए गए : लखनऊ से भी लाने की तैयारी : कल्याण कुमार रुहेलखंड से बुंदेलखंड पहुंच गए हैं. उन्होंने बांदा से जल्द प्रकाशित होने वाले ”उत्तर प्रदेश टाइम्स जदीद” नामक दैनिक अखबार में संपादक के पद पर ज्वाइन किया है. इस अखबार के मैनेजिंग डायरेक्टर मुजीबुद्दीन सिद्दीकी हैं. मुजीबुद्दीन राज्य की बसपा सरकार के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे हैं.

: नाम होगा ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स जदीद’ : कल्याण कुमार संपादक बनाए गए : लखनऊ से भी लाने की तैयारी : कल्याण कुमार रुहेलखंड से बुंदेलखंड पहुंच गए हैं. उन्होंने बांदा से जल्द प्रकाशित होने वाले ”उत्तर प्रदेश टाइम्स जदीद” नामक दैनिक अखबार में संपादक के पद पर ज्वाइन किया है. इस अखबार के मैनेजिंग डायरेक्टर मुजीबुद्दीन सिद्दीकी हैं. मुजीबुद्दीन राज्य की बसपा सरकार के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे हैं.

कल्याण कुमार के साथ जगेंद्र सिंह ने भी ज्वाइन किया है. वे कल्याण कुमार के बाद सेकेंड मैन के रूप में अखबार का काम देखेंगे. जगेंद्र इससे पहले कल्याण के साथ ही शाहजहांपुर से प्रकाशित शेखर टाइम्स में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि इस अखबार को बांदा से लांचिंग के छह महीने बाद लखनऊ से भी लांच किए जाने की योजना है. कल्याण कुमार दैनिक जागरण में बरेली और पानीपत के संपादक रह चुके हैं. वायस आफ इंडिया में काम कर चुके हैं.

ज्ञात हो कि यूपी में बसपा शासनकाल में इस सरकार से जुड़े कई लोग अखबार और चैनल ला चुके हैं या ला रहे हैं. बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जनसंदेश टाइम्स की लांचिंग पिछले दिनों लखनऊ से की गई. जनसंदेश न्यूज चैनल पहले से ही चल रहा है. अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी के परिजन भी अखबार लाने जा रहे हैं. सत्ता और मीडिया का आपस में ये तगड़ा मेल पत्रकारिता का कितना हित-अहित करेगा, यह वक्त बताएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arun Srivastava

    May 22, 2011 at 6:46 am

    कल्‍याण जी जैसे कर्मठ पत्रकार को बधाई…
    अरुण श्रीवास्‍तव

  2. Saurabh Dixit

    May 22, 2011 at 8:37 am

    कल्याण कुमार जी जगेंद्र सिंह जी रुहेलखंड से बुंदेलखंड पहुंचने पर बधाई…

    Saurabh Dixit Shahjahanpur

  3. mohinder pandit

    May 22, 2011 at 1:16 pm

    कल्याण जी, नई नियुक्ति के लिए बहुत-बहुत बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे कर्मठ, मेहनती व लगनशील पत्रकार की अगुवाई में संस्थान नित नई ऊंचाइयों को ग्रहण करेगा।
    महेंद्र पंडित
    9253681052

  4. Anil Sachan, Hamirpur

    May 22, 2011 at 9:01 pm

    बधाई, काम मुश्किल है लेकिन आपमें क्षमता है मुश्किल को भी आसान बनाने की…

  5. pankaj sharma

    June 2, 2011 at 11:14 am

    कल्‍याण जी जैसे कर्मठ पत्रकार को बधाई
    pankaj sharma
    photo graph er amar ujala chandausi moradabad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...