Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

बंगाल की हार विचारधारा की नहीं सरकार की हार है : एबी वर्धन

“यह वामपंथ की हार नहीं, पश्चिम बंगाल सरकार की हार है.. विचारधारा के मुताबिक अगर सरकार जनता के सब सवालों को लेकर चलती तो हार नही होती।” ये बातें कहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन ने। वे सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम क्लोज एनकाउंटर में वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय से मुखातिब थे। किशोर मालवीय के साथ खास बातचीत में बर्धन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि बुद्धदेव की सरकार वामपंथी विचारधारा के अनुरूप नहीं चल रही थी।

“यह वामपंथ की हार नहीं, पश्चिम बंगाल सरकार की हार है.. विचारधारा के मुताबिक अगर सरकार जनता के सब सवालों को लेकर चलती तो हार नही होती।” ये बातें कहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन ने। वे सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम क्लोज एनकाउंटर में वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय से मुखातिब थे। किशोर मालवीय के साथ खास बातचीत में बर्धन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि बुद्धदेव की सरकार वामपंथी विचारधारा के अनुरूप नहीं चल रही थी।

बर्धन ने कहा कि हार के कई कारण हैं जिनमें दो बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण आवश्यक है लेकिन उसे जिस ढंग से किया वो तरीका सही नहीं था… उसी का परिणाम है कि सिंगूर और नंदीग्राम दोनों पूरे औद्योगिकरण का आधार बन गए और तृणमूल कांग्रेस इस बात को जनता को समझाने में सफल रही कि वामपंथी पार्टियां गलत रास्ते पर चल रहीं हैं। बर्धन ने कहा कि जनता ने हार के बारे में पहले ही इशारा कर दिया था और हम सजग भी हो गए थे लेकिन तब तक देर हो चूकी थी। उन्होंने कहा कि जब एक बार लोगों के दिमाग में यह बात समा गई कि बदलाव लाना है तो फिर वह बदलाव लाकर ही मानते हैं।

बर्धन ने यह स्वीकार किया कि गरीबों की जमीन की लड़ाई लड़ने वाली वामपंथियों का किसानों से टकराव एक बहुत बड़ी गलती है। उन्होंने ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि  विपक्ष में रहकर बोलना आसान है लेकिन जब सरकार चलाने की नौबत आती है तो आटे दाल का भाव मालूम पड़ जाता है। तृणमूल द्वारा पिछले दरवाजे से टाटा को लाने पर बर्धन ने कहा कि वो सबको लाएंगे.. चुनाव के समय पूंजीपति उनके पीछे थे..सभी वामपंथी विरोधी एक हो गए और विदेशी पूंजीपतियों ने भी साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि  ममता नक्सलियों को साथ लेकर चुनाव लड़ीं।

बर्धन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि युवाओं को पार्टियों में जोड़ने की होड़ नौटंकी है और युवाओं के नाम पर परिवारवाद को आगे बढ़ाया जा रहा है।  राहुल गांधी की क्षमता पर सवालिया निशान लगाते हुए वर्धन ने कहा कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु में 5 और बिहार में  3 सीटें मिली अब  यूपी में देखना है कि वे क्या कमाल करते हैं। सीएनईबी के इस कार्यक्रम का प्रसारण 22 मई रविवार शाम 7 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार रात 9:30 बजे होगा।

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...