Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

पत्रकार देव श्रीमाली और डॉ केशव पांडे का सम्मान

ग्वालियर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देव ऋषि नारद की जयंती पर ग्वालियर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और विचारक श्री कान्त जोशी थे. विशिष्ठ वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री देव श्रीमाली और डॉ केशव पांडे थे. कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वदेश के संपादक श्री अतुल तारे ने परिसंवाद के विषय -भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की भूमिका विषय- पर विषय प्रवर्तन किया.

ग्वालियर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देव ऋषि नारद की जयंती पर ग्वालियर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और विचारक श्री कान्त जोशी थे. विशिष्ठ वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री देव श्रीमाली और डॉ केशव पांडे थे. कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वदेश के संपादक श्री अतुल तारे ने परिसंवाद के विषय -भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की भूमिका विषय- पर विषय प्रवर्तन किया.

परिसंवाद के मुख्य वक्ता श्रीयुत जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक मानवीय विकार का रूप ले चुका है और इसको समाप्त करने के लिए मानवीय व्यवहार में परिवर्तन करना लाजिमी है. इसके अलावा एक बड़े जन आन्दोलन की भी महती आवश्यकता है जिसमें मीडिया महती भूमिका निभा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या के निराकरण में मीडिया को देव ऋषि नारद की तरह निर्भीकता का प्रदर्शन भी करना पड़ेगा.

वरिष्ठ पत्रकार और ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री देव श्रीमाली ने कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है और इसका निराकरण सिर्फ राजनीतिक और कानूनी उपायों के ज़रिये संभव नहीं है. इसमें मीडिया की भूमिका सीमित है क्योंकि मीडिया कोई विकल्प प्रस्तुत नहीं करता. अगर समाज में कोई अच्छा विकल्प मौजूद है तो उसका साथ दे सकता है. उन्होंने कहा कि पहले देश में सिर्फ एक परिवार की सरकार चलती थी गाँधी परिवार की, लेकिन १९७७ के बाद दो परिवारों की सरकारें आई. दूसरा संघ परिवार है. यदि संघ इनके ज़रिये कांग्रेस से बेहतर इमानदार विकल्प प्रस्तुत करे तो कुछ ठीक हों सकता है लेकिन ऐसा अभी तक हुआ नहीं. इस बात पर संघ परिवार को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए. यह सच है कि बेईमानी के दानव को इमानदारी का विकल्प ही मार सकता है. वेहतर विकल्प होने के कारण ही ममता वनर्जी पश्चिम बंगाल से बामपंथी सरकार हों उखाड़ पायी क्योंकि वे सादगी और इमानदारी का वेहतर विकल्प प्रस्तुत कर सकीं. इस परिसंवाद के मौके पर तीनो अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रवीद दुबे और आभार प्रदर्शन दिनेश चाकणकर ने किया. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...