Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बुलंदशहर से सांध्य दैनिक का प्रकाशन शुरू

बुलन्दशहर। नोएडा से प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘पैनी ख़बर’ ने अपना विस्तार करते हुये बुलन्दशहर से अपना सांध्य संस्करण शुरू कर दिया। एक समारोह में पत्रकार यूसुफ़ अन्सारी ने सांध्य दैनिक के स्थानीय संस्करण का विमोचन किया। समारोह का आयोजन बुलन्दशहर ज़िला पंचायत के सभागार में किया गया। दैनिक पैनी ख़बर के प्रधान सम्पादक इक़बाल चौधरी ने दिल्ली से आये अतिथियों यूसुफ़ अन्सारी, राधारमण और अन्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।

बुलन्दशहर। नोएडा से प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘पैनी ख़बर’ ने अपना विस्तार करते हुये बुलन्दशहर से अपना सांध्य संस्करण शुरू कर दिया। एक समारोह में पत्रकार यूसुफ़ अन्सारी ने सांध्य दैनिक के स्थानीय संस्करण का विमोचन किया। समारोह का आयोजन बुलन्दशहर ज़िला पंचायत के सभागार में किया गया। दैनिक पैनी ख़बर के प्रधान सम्पादक इक़बाल चौधरी ने दिल्ली से आये अतिथियों यूसुफ़ अन्सारी, राधारमण और अन्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद श्री अन्सारी, राधारमण और बसपा नेता हरेन्द्र यादव ने सामूहिक रूप से दैनिक पैनी ख़बर के सांध्य संस्करण का विमोचन किया। इस मौके पर यूसुफ़ अन्सारी ने कहा कि पत्रकारिता के पेशे में आने वाले लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिये। अगर आप में आत्मविश्वास और ज़िम्मेदारी का अभाव है तो पत्रकारिता करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कोई भी नया चैनल या अख़बार शुरू करना आसान होता है लेकिन उसे चला पाना कठिन कार्य है। युसूफ अंसारी ने कहा कि इन्टरनेट और सोशल साइट्स का दायरा तेज़ी से बढ़ रहा है, इसलिये इस तरफ भी ध्यान दिया जाना ज़रूरी है।

समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक इक़बाल चौधरी ने अतिथियों का आभार जताते हुये कहा कि जो उम्मीद उनसे की जा रही है, वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। समारोह में विमोचन की औपचारिकता पूरी होने के उपरान्त पत्रकारिता क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिये वरिष्ठ पत्रकार यूसुफ़ अंसारी, राधारमन और टीवी पत्रकार परेवज़ सागर को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। समाचार पत्र की और से बुलन्दशहर और आसपास के स्थानीय नागरिकों को समाज हित में अहम भूमिका निभाने के लिये स्मृतिचिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम के अन्त में समाचार पत्र की समस्त टीम ने आये हुये मेहमानों का आभार जताया। गौरतलब है कि पैनी ख़बर का नोएडा संस्करण चार साल पहले शुरू किया गया था। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vivek

    May 29, 2011 at 6:14 am

    Res sir,
    i am highly wishing to you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...