घपले-घोटालों में घिरे मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अपनी ही पार्टी में विरोधियों के निशाने पर तो हैं ही, कांग्रेस के एक विधायक ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस के तेजतर्रार विधायक किशोर उपाध्याय को मुख्यमंत्री निशंक से जान का खतरा है। नई टिहरी से विधायक उपाध्याय ने देहरादून पुलिस को निशंक के खिलाफ तहरीर देकर यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि दिल्ली से मोबाइल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
साथ ही देहरादून से ऋषिकेश जाते समय एक ट्रक से उनकी कार को कुचलने का प्रयास किया गया। मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बच रही है, लेकिन विधायक का कहना है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट की शरण में जाएंगे। उधर, भाजपा, कांग्रेसी विधायक के इस आरोप को राजनीतिक स्टंट करार दे रही है। अब सच क्या है यह तो विधायक जाने या निशंक। फिलहाल इस मुद्दे को देहरादून से प्रकाशित अखबारों ने ठीकठाक तरीके से प्रकाशित किया है।
देहरादून से दीपक आजाद की रिपोर्ट













Indian citizen
May 27, 2011 at 6:07 am
Kishor Upadhyay ko rajniti tyagkar kisi nautanki me bharti ho jana chahiye vanha vo apni pratibha ka sahi istemal kar sakenge. Ab jab apna bhai jameen ghotale me phans gaya, swayam 7 varsha se mantri avas par kabja jamaye baithe hain to inhe ye sab yad a raha hai. Inko to inki party ke he log mansik bimar kah chuke hain to aise admi ka kya bharosa ?
rahul kumar
May 28, 2011 at 11:20 am
sasti lok praytt hasil karnaa chatay hai mla tabhi to intay dinoo tak soyaa thay janab