Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला, जम्मू से राजीव और राहुल का इस्तीफा

अमर उजाला, जम्मू से पिछले दिनों दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया। सूत्रों का कहना है कि अमर उजाला, जालंधर से आए सीनियर सब एडिटर राजीव थपलियाल ने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है। राजीव के बारे में खबर है कि उन्होंने देहरादून में एक मैग्जीन में ज्वाइन किया है। हालांकि इस सूचना की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसी तरह अमर उजाला, जम्मू के सब एडिटर राहुल विश्वकर्मा के बारे में सूचना मिली है कि वे भी अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। इन दोनों पत्रकारों के इस्तीफे नए स्थानीय संपादक रवींद्र श्रीवास्तव के आने के बाद हुए हैं। रवींद्र श्रीवास्तव इससे पहले अमर उजाला, मेरठ के स्थानीय संपादक थे। बताया जाता है कि आफिस के बदले माहौल से कई लोग परेशान हैं। राजीव-राहुल के इस्तीफे के पीछे वजह नए माहौल में एडजस्ट न कर पाना बताया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोग यहां से जा सकते हैं। भड़ास4मीडिया ने स्थानीय संपादक रवींद्र श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उनका कहना था कि एक-दो लोगों के आने-जाने के आधार पर कोई राय नहीं कायम किया जाना चाहिए। छिटपुट आवाजाही होती रहती है। बहुमत की राय और काम ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर कोई जाता है तो कुछ भी आरोप लगा सकता है। ऐसे आरोपों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। 

उधर, अमर उजाला की ही एक अन्य खबर के मुताबिक अमर उजाला, कानपुर के सब एडिटर सिद्धार्थ का तबादला अमर उजाला, नोएडा कर दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...