Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीएनईबी की नई पहल ‘ऑल इज़ वेल’

जिंदगी के खेल में सब हैं पास नहीं है कोई फेल। अपनी नई पहल के जरिए सीएनईबी ने यही संदेश  देने की कोशिश की है उन लाखों  युवाओं को जो अपने करियर के निर्णायक मोड़ पर खड़े होते हैं। 12वीं के नतीजे आने  के बाद देश भर के छात्र-छात्राओ में कई तरह का भ्रम का होता है। कुछ लोग अच्छे नंबर आने के बावजूद तय नहीं कर पाते कि कौन सा कोर्स उनके लिए बेहतर रहेगा जबकि दूसरी ओर कम अंक पाने वाले इस बात को लेकर निराश रहते हैं कि उन्हें पसंद के कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

जिंदगी के खेल में सब हैं पास नहीं है कोई फेल। अपनी नई पहल के जरिए सीएनईबी ने यही संदेश  देने की कोशिश की है उन लाखों  युवाओं को जो अपने करियर के निर्णायक मोड़ पर खड़े होते हैं। 12वीं के नतीजे आने  के बाद देश भर के छात्र-छात्राओ में कई तरह का भ्रम का होता है। कुछ लोग अच्छे नंबर आने के बावजूद तय नहीं कर पाते कि कौन सा कोर्स उनके लिए बेहतर रहेगा जबकि दूसरी ओर कम अंक पाने वाले इस बात को लेकर निराश रहते हैं कि उन्हें पसंद के कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

लेकिन क्या इससे करियर खत्म हो जाएगा? क्या अच्छे कॉलेज में एडमिशन सफलता की निशानी है? दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन को लेकर किस तरह की परेशानियां आती हैं? ऐसे ही कई सवालों के जवाब देने की कोशिश कर रहा है सीएनईबी अपने कार्यक्रम ‘ऑल इज़ वेल’ में। इस कार्यक्रम में करियर काउंसिलर आपको बताएंगे जीने की राह।

दिल्ली के टॉप  कॉलेजों में एडमिशन के मिशन पर आए छात्र-छात्राएं तो परेशान रहते हीं है उनके अभिभावक भी कम परेशान नहीं होते हैं। ऑल इज वेल के जरिए सीएनईबी ने उनकी इस परेशानी  को दूर करने का भी अभियान चलाया है। इसमें विशेषज्ञों के जरिए दर्शकों को दिल्ली के कॉलेजों में एडमिशन के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के मद्देनजर यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्याल में एडमिशन शुरू होने से लेकर उसके खत्म होने तक चलेगा।

‘ऑल इज़ वेल’ में जाने-माने करियर काउंसिलर के जिरए यह बताया जाता है कि व्यक्ति विशेष के लिए कौन सा कोर्स बेहतर हो सकता है। कई बार कम अंक आने पर छात्र-छात्राएं बेहद निराश हो जाते हैं लेकिन सीएनईबी अपने कार्यक्रम के जरिए यह बताने का प्रयास कर रहा है नंबर कम हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है रास्ते और भी हैं। सीएनईबी के इस कार्यक्रम का प्रसारण रोजाना शाम 6 बजे होता है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. viplava awasthi

    May 27, 2011 at 5:22 am

    अरे भइया..पहल करनी है तो उन लोगों के लिए कीजिए ..जिनका विकेट लगातार गिर रहा है….सीएनईबी के ऑल इज वेल कह कर भड़ास में छपवाने से चैनल का कोई भला नहीं होगा। सोचिए बेचारे कर्मचारियों का क्या हाल है…जिनके बारे में रोज खबर मिलती है कि आज ये गया तो आज वो…

  2. jyoti kumari

    May 30, 2011 at 11:52 am

    CNEB ke all is well kahne se sirf managment ko hi all is well ho raha hoga.un stringro ka kaun ka well hone wala hai,besharm managment.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...