”दो टीवीपत्रकार कर रहे हैं ब्लैकमेलिंग और मांग रहे हैं दो लाख रुपये” खबर पर कुशीनगर जिले (यूपी) से पत्रकार द्वय सच्चिदानंद शुक्ल और अखिलेश तिवारी ने अपना पक्ष भेजा है. इन लोगों ने बताया है कि फर्जी मार्केटिंग कम्पनी पर मुकदमा दर्ज हो गया है और कंपनी की सीएमडी व उसका पति फरार हो गए हैं. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बाइट दी है. एक पीड़ित के प्रार्थाना पत्र पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने 27 मई को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया.
इस पर जनपद के पडरौना कोतवाली में कल अपराध संख्या ८६३ धारा ४१९, ४२०, ४०६ के अंतर्गत इस कंपनी के सीएमडी और उनके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. पुलिस अधीक्षक की बाईट के बाद बौखलाए आरोपी निराधार आरोप लगाकर हम लोगों की छवि खराब करना चाहते हैं. हम लोगों ने अपने मोबाइल से कभी भी आरोपी से ना तो कोई बात की है और ना ही आरोपी से कभी मुलाक़ात हुई है. कुछ चैनलों पर आरोपियों के खिलाफ खबर भी चली है. जिस प्रार्थनापत्र पर कंपनी की सीएमडी व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, वो लेटर नीचे दिया गया है….
सेवा में
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
कुशीनगर
दिनांक- 27. 05. 2011
महोदय
निवेदन है कि प्रार्थी राजेश तिवारी पुत्र अनिरुद्ध तिवारी निवासी ग्राम- चिरगोड़ा, पोस्ट किन्नर पट्टी थाना जताहा बाजार का निवासी हूं. जनपद कुशीनगर में मेसर्स परफेक्ट एम कम्पनी जो स्केलर एनर्जी पेंडेंट लोगों को 3500 रुपये में बेचकर रेडिएशन से बचाने का दवा कराती थी, इसमें हम लोगों ने कार्य किया. कंपनी से पारिश्रमिक के रूप में जो चेक दिया गया वो सभी चेक फर्जी हस्ताक्षर से जारी किये गए थे. कुछ चेक जो सही थे वे बाउंस कर गए क्योंकि उस खाते में पैसा ही नहीं था.
इस जनपद से लगभग 75 लाख रुपये लोगों से वसूल कर कंपनी यहाँ से फरार हो चुकी है. इस कंपनी के श्रीमती पूनम श्रीवास्तव सीएमडी व उनके पति यागेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ़ रतन श्रीवास्तव ग्राम बरवा बाजार थाना रामकोला, जो पेशे से इसी जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खपरधिक्का पर सहायक अध्यापक हैं, इस कंपनी की सम्पूर्ण देख-रेख यही करते थे. यह अपने व्यक्तिगत सेलरी खाते से लाखों का चेक जारी किये हैं जिसमें पैसा ही नहीं है. साथ ही उनके सहयोगी रुचिर जायसवाल पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर जायसवाल ग्राम इश्वर पुर पावनी, पोस्ट-कोयालाशा जिला आजमगढ़ का निवासी है.
वह इस कंपनी में बिजनेस पार्टनर है लेकिन यह कंपनी हजारों लोगों को ठग कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गई. विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह कंपनी गोरखपुर में मेसर्स परफेक्ट एम मार्केटिंग ग्रुप, गलेक्सी काम्प्लेक्स, शाहपुर, मेडिकल कालेज रोड गोरखपुर में अपना आफिस बनाकर जालसाजी का धंधा पसार रही है. अतः आपसे अनुरोध है कि इस कंपनी के सीएमडी और उनके सहयोगियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की कृपा करें.
प्रार्थी
राजेश तिवारी
चिरगोड़ा












anurudh kumar
May 31, 2011 at 3:27 am
mahuaa news me kam krana ab bekar hai achchhe ripoter ke liye .kyo ki yah chainal news nahi parosati valki paise batorane me lagi hai . ab ise chahiye ki mahuaa news ke badale paisa khor news name rakh le . jab mehnat kaas ripotaro ko pach mah ka paisa hajam kiye hai to achchhi khabar kaise milegi . tabhi to news chainal me ghatiya progaram dekhane ko mil rahe hai .