Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

इस डेमोक्रेसी के फटे पिछवाड़े को सिल देगा विजय का सुलेसन

: सुनो… (पांच सालxपचास रुपये=विजय) …कहानी : गुलाबी सपनों का शहर जयपुर. इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते यहाँ के शॉपिंग मॉल्स. शाम गहराते ही यूँ लगता है मानो इसकी भव्यता देखने को सूरज दुसरे छोर पर जा छुपा है. हाथ में हाथ डाले जोड़े. अपनी गुफ्तगू में मशगूल युवक-युवतियां. खरीदारी करने आये लोगों की चहंक. सजी-मंजी दुकानें. जगर-मगर रोशनी.

: सुनो… (पांच सालxपचास रुपये=विजय) …कहानी : गुलाबी सपनों का शहर जयपुर. इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते यहाँ के शॉपिंग मॉल्स. शाम गहराते ही यूँ लगता है मानो इसकी भव्यता देखने को सूरज दुसरे छोर पर जा छुपा है. हाथ में हाथ डाले जोड़े. अपनी गुफ्तगू में मशगूल युवक-युवतियां. खरीदारी करने आये लोगों की चहंक. सजी-मंजी दुकानें. जगर-मगर रोशनी.

सब कुछ सपनों सरीखा, आदर्श जगह. जयपुर में शाम बिताने के लिए कई जगहें हैं. मालवीय नगर स्थित गौरव टावर को कुछ खास माना जाता है. यह स्थानीय एलीट व मिडिल क्लास का चहेता है. बड़े ब्रांड्स के शोरूम इसकी छत के नीचे विराजमान मिलेंगे. खाने पीने के लिए युवाओं के मैक डी से लेकर कई छोटे बड़े स्टाल्स. हर कुछ आपके स्वागत को तैयार, तत्पर. इस जगह से निजी नापसंदगी के बाद भी एक रोज वहां जाना हुआ.. गेट पर ही छोटे छोटे बच्चों ने घेर लिया. २-४ रुपये मांगते ये बच्चे नये भारत की बुलंद तस्वीर बना रहे थे. इनसे निपट कर थोड़ी दूरी पर जा के बैठने का स्थान बनाया और वहीं से पूरे टावर के दर्शन करने लगा. शनिवार होने की वजह से भीड़ कुछ ज्यादा ही थी.

वहीं से भीड़ का दीदार कर निगाहें जाने क्यों फिर उन बच्चों की और मुड़ गई. कुछ पैसों की चाह में ये बच्चे लोगों के पैरों पर गिरे जा रहे थे. पैसे मिले तो ठीक नहीं तो ये किसी दूसरी तरफ मुड़ गए. २०२५ तक युवा भारत के निर्माण में क्या इनके सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, ये सवाल खुद से पूछ कर चुप बैठ गया. और सोचने लगा कि कभी किसी ने सोचा या नहीं, ये कहाँ से आते हैं और रात गहराते ही कहाँ खो जाते हैं, दूसरी सुबह फिर से लोगों के आगे हाथ फ़ैलाने के लिए. देश में होने वाली जातिगत गिनती में क्या इनकी जात भी पूछी जाएगी या नहीं. यही सब सोच रहा था कि वो पास आया. वो यानि “विजय”. काली पड़ चुकी कमीज और एकमात्र हुक के सहारे अटके पैंट में एक गुमसुम सा ५ बरस का बच्चा. आवाज बहुत धीमी, कान लगाकर सुनना पड़े, आँखें रोने और दयावान आदमी खोजने में व्यस्त, मैंने पास बैठा लिया तो चुपचाप बैठा रहा. पूछने पर जो कहानी पता चली, वो कुछ इस तरह थी.

शहर के जगतपुरा की कच्ची बस्ती में रहने वाला विजय तीन भाइयों में सबसे छोटा है. उसके दुनिया में आते ही उसकी माँ चल बसी थी. पिता ने दूसरी शादी की और दो और बच्चों के पिता बनने का सौभाग्य हासिल कर दुनिया से कूच कर गए. अब विजय के दोनों बड़े भाई घर छोड़ कर चले गए हैं और विजय की नई माँ लोगों के घरों में काम कर के अपने जाए दोनों बच्चों का पेट पालती है. अगर पांच साल के विजय को अपने घर में खाना और सोना है तो इसकी कीमत है ५० रुपये रोज. इसीलिए विजय सुबह उठकर रोज लगभग ३ किलोमीटर पैदल चलकर यहाँ आता है और फिर देर रात तक ५० रुपये कमाने की ज़द्दोज़हद में लग जाता है.

इसके लिए वो लोगों के पैर नहीं छूता, कहता है कि छूने पर लोग डांट देते हैं. तमाम झिड़कियों के बाद अगर रात तक ५० रुपये जुट गए तो घर पर उसे खाना और सोना नसीब होता है नहीं तो खुद उसकी जबान में “माँ चमड़ी उधेड़ कर घर से निकाल देती है और फिर पूरी रात भूखे पेट ही, घर के बाहर गुज़ारनी पड़ती है”. रोज रोज चमड़ी उधड़वाने से सहमा विजय अब घर तभी जाता है जब उसके पास ५० रुपये का जुगाड़ हो जाता है नहीं तो वह यहीं सो जाता है जिससे वह अलसुबह फिर रुपयों के इंतजाम में लग सके.

विजय की जिंदगी में सिर्फ यही एक परेशानी नहीं है. एक मुसीबत यह भी है कि इसी जगह पर कोई कुलदीप भी है जो विजय के पैसे कभी छीन लेता है तो कभी फाड़ देता है. छीने गए पैसे वापस पाने का तो कोई तरीका नहीं लेकिन फटे नोटों का इलाज विजय ने खोज लिया है और अब वह सुलेसन अपने साथ रखता है ताकि वह फटे नोटों को जोड़ सके और ५० रुपये पूरे कर सके. सोचता रहा, कहीं इस विजयी के पास जो सुलेसन है, वह फटी डेमोक्रेसी को जोड़ने के काम भी आ सकता है या नहीं, क्योंकि जिससे वह नोट जोड़ लेता है, वह जरूर फटे पिछवाड़े वाले लोकतंत्र के बवासीर को सदा के लिए बंद कर सकता है बशर्ते वह सुलेसन में थोड़ा जहर मिला कर यथोचित जगहों पर ठीकठाक मात्रा में चिपका दे.

जाने क्या क्या सोचता रहा. कोसता रहा. खुद को. सिस्टम को. माल्स को. जिंदगी को. लोकतंत्र को. लोगों को… विजय की कहानी सुनने के बाद जब उससे पूछा कि सुबह से कुछ खाया या नहीं, तो कहीं गुम हो चुकी मासूमियत चेहरे पर वापस दिखी और वो बोला “एक दीदी ने पेटिस खिलाई थी”. छोटा सा लेकिन मन को दो टूक कर देने वाला जवाब. और खाओगे… पूछने पर बोला- ”कुछ नहीं भैया, पैसे दे दो, बहुत रात हो गई है, आज घर जाने का मन है”. इस बात से मेरे मन के कितने टुकड़े हुए, गिन नहीं सका. इसके बाद उसने बताया कि कल से वह यहाँ नहीं आएगा क्यूंकि एक तो यहाँ रात तक ५० रुपये नहीं पूरे हो पाते दूसरा अगर मिलते भी हैं तो उनपर कुलदीप का खतरा बना रहता है. मैं उससे और कोई बात नहीं कर पाया और वो भीड़ में खो गया.

जयपुर के मॉल्स आबाद हैं. एक विजय के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. उसे जानता भी कौन होगा वहां. सुना है और भी मॉल्स बन रहे हैं यहाँ. शहर फल-फूल रहा है. वर्ल्ड क्लास सिटी का सपना बस साकार होने को है. मेट्रो भी आने वाली है. हिंदुस्तान का पेरिस कहे जाने वाला जयपुर अब लगभग पेरिस जैसा ही लगेगा. लगना भी चाहिए. सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है. लेकिन क्या होगा विजय और उस जैसे बच्चों का. वो इस वर्ल्ड क्लास सिटी में कहां जायेंगे, ये कौन सोच रहा है. सरकार या ये मॉल्स बनाने वाले, दोनों समर्थ हैं लेकिन इच्छाशक्ति किसमें है, ये कोई नहीं जानता. ठीक वैसे ही जैसे कि कोई नहीं जानता कि विजय अब कहाँ जायेगा जहाँ उसे ५० रुपये मिल सकें ताकि वह घर जा सके और रात की रोटी खाकर अपने पिता की बनाई छत के नीचे सो सके.

लेखक प्रत्यूष मिश्र जयपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘शाइनिंग वर्ड्स’ के मुख्य संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shekhar

    May 30, 2011 at 2:56 pm

    बात बनती नहीं ऐसे हालात में
    मैं भी जज़्बातमें, तुम भी जज़्बात में

    कैसे सहता है मिलके बिछडने का ग़म
    उससे पूछेंगे अब के मुलाक़ात में

    मुफ़लिसी और वादा किसी यार का
    खोटा सिक्का मिले जैसे ख़ैरात में

    जब भी होती है बारिश कही ख़ून की
    भीगता हूं सदा मैं ही बरसात में

    मुझको किस्मत ने इसके सिवा क्या दिया
    कुछ लकीरें बढा दी मेरे हाथ में

    ज़िक्र दुनिया का था, आपको क्या हुआ
    आप गुम हो गए किन ख़यालात में

  2. आम

    May 30, 2011 at 6:18 pm

    बेहद दर्दनाक हालात हो चुके हैं और भयावह भी..

  3. अधिनाथ झा

    May 30, 2011 at 6:35 pm

    बहुत मार्मिक और शहरी विकास के आगे गुम होते मानवता, भावना और एक खास वर्ग की सोच को दर्शाता यह लेख शीर्षक देखने से जितना चलता फिरता लगा पढ़ने के बाद उतना ही गंभीर। विजय का वह सुलेसन भले ही शासन के उन लीकेज को दुरूस्त न कर सके लेकिन देश के करोड़ों विजय के ऐसे हालात राईट टू फूड और राईट टू एजुकेशन जैसे नए नवेले मजाक के लिए एक आईना ज़रूर साबित होता है। बहुत उम्दा प्रत्युषजी।

  4. अंकुर विजयवर्गीय

    May 31, 2011 at 5:16 am

    मर्मस्पर्शी अभिव्यक्ति।

  5. Dinesh

    May 31, 2011 at 6:24 am

    प्रत्यूष जी, गहरी संवेदनाओं वाले इस लेख के लिए हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई… विलासिता के क़दमों तले दबी इस सच्चाई को आपने बड़े ही साढ़े हुए शब्दों में बताया… विजय एक नहीं है, विजय जैसे कई बच्चे आज भी दर दर भीख मांग रहे हैं. ये आइना हैं उन सियासतदारों के लिए, योजनाकारों के लिए… वातानुकूल सुविधाओं से सजे धजे कमरों में गरीबों के विकास का दंभ भरने वाले अब भी हकीकत को समझो ओर लाखों विजयों के लिए कुछ अच्छा कर दो वरना ये मासूम भीख मांगने के बाद दुआ देते हैं ऐसा नहीं हो कल को आप लोगों को बद्दुआ दे…

  6. Vijendra Choudhary

    May 31, 2011 at 7:09 am

    प्रत्यूष जी…
    इस मर्मस्पर्शी लेख के लिए आपको बहुत बहुत बधाई…
    आपकी लेखनी में कुछ इस तरह की ताक़त है जो आपकी बात को सीधा हृदय तक ले जाती है… और मन में एक प्रश्न छोड़ जाती है कि आखिर विजय जैसे और भी कई भीख मांगने वाले या यू कहें कि विजय की शक्ल में और न जाने कितने ही बच्चे यहाँ वहां मारे-मारे फिरते रहते हैं वो भी सिर्फ चंद रुपयों की जुगत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...