Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

माधव ज्योति अलंकरण समारोह में मनोज मनु और अभिलाष मिश्रा को एवार्ड

: अभिसार शर्मा, रिचा अनिरुद्ध, स्वाति चतुर्वेदी, चारु शर्मा को भी सम्मानित किया गया : प्रतिष्ठित माधव ज्योति अलंकण सम्मान समारोह में सहारा समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़  को एक बार फिर साल का सर्वश्रेष्ठ रीजनल चैनल का अवार्ड मिला। 25 मई को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में हुए गरिमामय कार्यक्रम में चैनल हेड मनोज मनु ने ये सम्मान ग्रहण किया। चैनल के चर्चित एंकर अभिलाष मिश्रा को यंग एचीवर 2011 के एवार्ड से नवाजा गया।

: अभिसार शर्मा, रिचा अनिरुद्ध, स्वाति चतुर्वेदी, चारु शर्मा को भी सम्मानित किया गया : प्रतिष्ठित माधव ज्योति अलंकण सम्मान समारोह में सहारा समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़  को एक बार फिर साल का सर्वश्रेष्ठ रीजनल चैनल का अवार्ड मिला। 25 मई को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में हुए गरिमामय कार्यक्रम में चैनल हेड मनोज मनु ने ये सम्मान ग्रहण किया। चैनल के चर्चित एंकर अभिलाष मिश्रा को यंग एचीवर 2011 के एवार्ड से नवाजा गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ये सम्मान प्रदान किया गया। हाल ही में सहारा समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ को दिल्ली में भी देश के सर्वश्रेष्ठ रीजनल चैनल का अवार्ड मिला था। इससे पहले भी सहारा समय मध्यप्रदेश छ्त्तीसगढ़ को बेस्ट रीजनल चैनल का ये अवार्ड मिल चुका है लेकिन अभिलाष मिश्रा के सम्मानित होने से चैनल को दोहरी उपलब्धि मिली। इस समारोह में आज तक से अभिसार शर्मा, आईबीएन-7 से रिचा अनिरुद्ध, जी न्यूज़ से स्वाति चतुर्वेदी, स्पोर्ट्स की दुनिया से चारु शर्मा जैसी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर साहित्य की दुनिया से डॉ. कुंवर बेचैन, रेडियो जगत के अमीन सयानी और बॉक्सर अखिल कुमार को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म-टीवी जगत की भी कई हस्तियां मौजूद थीं। ये सम्मान पत्रकारिता जगत के प्रतिष्ठित सम्मानों में शुमार है और माधव ज्योति अलंकरण समारोह समिति पिछले दस सालों से पत्रकारिता जगत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. KUMAR ANURAG

    May 30, 2011 at 3:21 pm

    बधाई हो अभिलाष…जीवन में बहुत आगे बढ़ो…यशवंत जी को भी धन्यवाद जिनकी वजह से मुझे ऐसी खुशखबरी सुनने को मिली…सम्मान समारोह की कुछ फोटो भी अपलोड करनी चाहिए थी…

  2. Dev Shrimali gwalior

    May 31, 2011 at 6:01 am

    मनोज जी आपको ढेर सारी बधाई

  3. आशीष सहरसा

    May 31, 2011 at 6:28 am

    अमिन सयानी सर को बधाई

  4. mohit...

    May 31, 2011 at 9:16 am

    manoj sir ke jay ho……

  5. ashok delhi

    June 5, 2011 at 1:42 pm

    amin syani ki awaz aaj bhi waisi hi hai,umar ka koi asar nahi hai,kuchh aur bhi awazey hai unhey bhi aagey sammanit karey q ki mana aaj tv ka zamaana hai lekin ek o bhi daur raha hai jab radio hi sab kuchh tha

  6. RAHUL PANDEYT

    June 12, 2011 at 7:41 pm

    में…मै चाहता हू कि…मनोज सर को एक दिन पुल्तिजर पुरुस्कार मिले…यही मेरी कामना है….और ऐसे ही मेरे जिंदगी का शुरुआती चैनल आगे बढाता जाए….. राहुल पाण्डेय

  7. pankaj soni

    June 16, 2011 at 7:08 pm

    badhai ho abhilash . padkar aacha laga. sachhe kam safal hoten hai.keep it up. pankaj soni ink media sagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...