Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पोल खोलने वाले पत्रकार की मिली लाश

: ‘एशिया टाइम्स ऑनलाइन’ के पाकिस्तान ब्यूरो चीफ सैयद सलीम शहजाद तीन दिनों से लापता थे : पाकिस्तान में बीते रविवार से लापता पत्रकार सैयद सलीम शहजाद का शव मंगलवार को बरामद किया गया. उनका शव पंजाब प्रांत से बरामद किया गया. उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

: ‘एशिया टाइम्स ऑनलाइन’ के पाकिस्तान ब्यूरो चीफ सैयद सलीम शहजाद तीन दिनों से लापता थे : पाकिस्तान में बीते रविवार से लापता पत्रकार सैयद सलीम शहजाद का शव मंगलवार को बरामद किया गया. उनका शव पंजाब प्रांत से बरामद किया गया. उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

‘एशिया टाइम्स ऑनलाइन’ के पाकिस्तान ब्यूरो चीफ शहजाद एक समाचार चैनल के दफ्तर के लिए रवाना हुए थे. लेकिन उसके बाद लापता हो गए. शहजाद ने अपने एक लेख में पाक नौसेना के कुछ अधिकारियों और आतंकी संगठन अलकायदा के बीच कथित संबंधों का उल्लेख किया था. शहजाद ने लिखा था कि आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार नौसेना कर्मियों की रिहाई से इनकार किए जाने के बाद ही अलकायदा ने कराची के मेहरान बेस पर हमला किया.

इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद शफीक ने शहजाद के परिजनों के हवाले से उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि सलीम को उनकी तस्वीरों और कपड़ों से पहचाना गया है. शहजाद की कार झेलम शहर के सराय आलमगीर इलाके में मिली. उनका शव कार के निकट मिला. यह स्थान इस्लामाबाद से लगभग 200 किमी दूर है. पुलिस का कहना है कि शहजाद के शरीर पर घाव हैं. इससे लगता है कि उन्हें यातनाएं दी गईं. कई अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठनों ने पाक सरकार से शहजाद का पता लगाने की अपील की थी. शहजाद की हत्या की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है. उनके परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी. वह दो साल पहले ही कराची से इस्लामाबाद आए थे.

शहजाद के बारे में अटकल लगाई जा रही थी कि उन्हें खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस ने अगवा किया था. एक मानवाधिकार संगठन ने आरोप लगाया था कि शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, इंटर-सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के कब्जे में हैं. शहजाद को अज्ञात लोगों ने रविवार शाम उस समय अगवा कर लिया, जब वह एफ-8 सेक्टर स्थित अपने आवास से निकले थे.  पत्रकार सलीम शहजाद ने “एशिया टाइम्स ऑनलाइन” के लिए इस्लामी संगठनों पर एक विस्तृत रपट लिखी थी. शहजाद एक टीवी टाक शो में हिस्सा लेने के लिए अपने घर से निकले ही थे कि लापता हो गए. शहजाद के करीबी लोगों ने समाचार पत्र “डेली टाइम्स” को बताया कि सुरक्षा बलों से उन्हें पाकिस्तान पर, खासतौर से आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर उनकी रपटों के लिए चेतावनियां मिली थीं.

शहजाद के करीबी मानते हैं कि 22 मई को कराची में नौसेना के एक प्रमुख हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले पर उनकी रपटों के कारण ही शहजाद को शायद अगवा किया गया है. ज्ञात हो कि आतंककारियों ने पीएनएस मेहरान हवाईअड्डे पर धावा बोलकर दो चौकसी विमानों को नष्ट कर दिया था. हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच 16 घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 सुरक्षा कर्मी और चार आतंकी मारे गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. धीरेन्द्र

    June 1, 2011 at 7:13 pm

    कोई आश्चर्य नहीं कि आई एस आई ने ही यह कराया हो.

  2. Rajesh Kumar

    June 2, 2011 at 4:24 am

    salim ki mout ko shirf mout kahna uchit nahi hoga . Nichit tour par unki hatya ki gayi hogi .kyonki AAj ke samay mai sach kishi se bardast nahi hota hai. salim ne sach ko apne khabar main bayan kiya tha.Salim ki mout ki janch honi chahiye aur hatyare ko mbich Sardak par FANSHI di jani chahiye. KHUDA IS jan baz PATRAKAR ki ATMA ko SANTI de. (Rajesh kumar *journalist* Giridih Jharkhand)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...