Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

गोरखपुर मजदूर आंदोलन : मजदूरों ने तालाबंद कारखाने पर कब्‍जा किया

गोरखपुर के आंदोलनरत मजदरों ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए तालाबंद धागा मिल पर कब्‍जा कर लिया है। गोरखपुर के मजदूर अपनी मांगों के लिए पिछले कई सप्‍ताह से आंदोलनरत् हैं। 3 मई को फैक्‍ट्रीमालिक द्वारा भाड़े पर बुलाए गए गुंडों ने मजदूरों पर गोलियां चला दी थीं जिसके बाद यह आंदोलन और तेज हो गया था। इस गोलीकांड में 19 लोग घायल हुए थे।

गोरखपुर के आंदोलनरत मजदरों ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए तालाबंद धागा मिल पर कब्‍जा कर लिया है। गोरखपुर के मजदूर अपनी मांगों के लिए पिछले कई सप्‍ताह से आंदोलनरत् हैं। 3 मई को फैक्‍ट्रीमालिक द्वारा भाड़े पर बुलाए गए गुंडों ने मजदूरों पर गोलियां चला दी थीं जिसके बाद यह आंदोलन और तेज हो गया था। इस गोलीकांड में 19 लोग घायल हुए थे।

पिछले 10 अप्रैल से वी.एन. डायर्स लिमि. के दो कारखानों – कपड़ा मिल और धागा मिल – में तालाबंदी है। कारखाना मालिक ने इन दोनों मिलों के18 मजदूरों को निष्‍कासित कर दिया था। मजदूर अपने निष्‍कासित साथियों की बहाली, कारखानों की तालाबंदी खत्‍म कराने और गोलीकांड की उच्‍चस्‍तरीय जांच कराने की मांग कर हैं। कारखानों के मालिक, श्रम विभाग और स्‍थानीय प्रशासन मजदूरों को थका देने या उनकी एकजुटता को तोड़ने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिली।

पिछले कुछ दिनों से, मालिकान निष्‍कासित मजदूरों को काम पर रखे बिना मिल चालू कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मजदूरों ने अपने निष्‍कासित साथियों को  काम पर वापस लेने तक काम करने से इंकार कर दिया। कारखाना मालिक नए मजदूरों की भर्ती करके मिल दोबारा चालू करने की धमकी देते रहे हैं। इस बीच, मजदूरों को आंशिक जीत मिली है। चिलुआताल थान के एसओ गजेंद्र राय का ट्रांसफर हो गया, जो मजदूरों के बर्बर दमन और लाठीचार्ज में शामिल थे। मजदूरों का आरोप है कि श्री राय मालिकों के इशारे पर काम कर रहे थे।  सोमवार को, मजदूरों ने धागा मिल पर कब्‍जा कर लिया और उसकी सभी शॉप्‍स कब्‍जे में ले ली। तभी से वे पुलिस और पीएसी से मिल रही धमकियों के बावजूद कारखाने पर कब्‍जा किए हुए हैं। इस बीच, बड़ी संख्‍या में मजदूर कारखाने के बाहर निगरानी कर रहे हैं और अंदर मौजूद मजदूरों तक खाना पहुंचा रहे हैं।

संयुक्‍त मजदूर अधिकार संघर्ष मोर्चा ने कहा है कि जब तक सभी निष्‍कासित मजदूरों को काम पर वापस नहीं लिया जाएगा और बिना शर्त कारखानों को चालू करने की घोषणा नहीं की जाएगी, तबतक मजदूर कारखाने से बाहर नहीं आएंगे। इधर, गोरखपुर मजदूर आंदोलन का समर्थन कर रहे एक्टिविस्‍टों  ने राज्‍य सरकार और स्‍थानीय प्रशासन को सूचित किया है कि यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं, तो कई ट्रेडयूनियन मिलकर गोरखपुर में एक रैली निकालेंगे। उन्‍होंने इस आंदोलन को ‘कानून एवं व्‍यवस्‍था’ की समस्‍या के रूप में देखने के लिए राज्‍य सरकार की निंदा की और आंदोलन के बुनियादी कारणों –  गोरखपुर के उद्योगों में श्रम कानूनों का पूरी तरह उल्‍लंघन है- की पड़ताल करने का अनुरोध किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...