
सरफराज़ सैफी ने न्यूज चैनल S1 को टाटा बाय बाय बोल दिया है। उन्होंने आजाद न्यूज चैनल को ज्वाइन किया है। सरफराज S1 में एंकर कम क्राइम प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आजाद न्यूज में बतौर एंकर कम क्राइम हेड अपना काम संभाल लिया है। S1 में वे ढाई वर्षों से कार्यरत थे। वे इसी चैनल में रहते हुए विभिन्न इलाकों के ब्यूरो में कार्यरत रहे। वेस्ट यूपी और राजस्थान ब्यूरो में S1 के लिए रिपोर्टिंग करने के बाद उन्हें दिल्ली मुख्यालय बुला लिया गया।
यहां उन्होंने कई ब्रेकिंग न्यूज देकर जल्द ही अपनी पहचान बना ली। इसमें रेलवे स्टेशन स्टिंग आपरेशन और पालिका बाजार स्टिंग आपरेशन प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने निठारी कांड में लगातार एक महीने तक कई एक्सक्लूसिव रिपोर्टें दीं। सरफराज ने अपना करियर चार वर्ष पहले मेरठ में आज तक के लिए बतौर ट्रेनी के रूप में शुरू किया। अपनी मेहनत व लगन से जल्द ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद सरफराज ने मीडिया को अपना फील्ड चुना। पिछले वर्ष 2007 में उन्हें स्वाई आफ इंडिया की तरफ से बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड दिया गया। उन्हें नए दायित्व के लिए ढेर सारी बधाइयां।