Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से 35 मीडियाकर्मी नवाजे गए

पुरस्कार ग्रहण करते विशाल आनंददिल्ली में पिछले दिनों फिक्की ऑडिटोरियम में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े 35 से अधिक लोगों को ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ की तरफ से ‘थर्ड मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ दिए गये। फेडरेशन का यह तीसरा सालाना पुरस्कार समारोह था। हर साल की भांति इस बार भी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतिभाशाली पत्रकारों व छायाकारों को अवार्ड दिया गया। पत्रकारिता क्षेत्र में ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड’ गुजरात से निकलने वाले दैनिक ‘गुजरात वैभव’ के संस्थापक एवं संपादक विश्व विभूति विदेह को दिया गया।

पुरस्कार ग्रहण करते विशाल आनंददिल्ली में पिछले दिनों फिक्की ऑडिटोरियम में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े 35 से अधिक लोगों को ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ की तरफ से ‘थर्ड मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ दिए गये। फेडरेशन का यह तीसरा सालाना पुरस्कार समारोह था। हर साल की भांति इस बार भी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतिभाशाली पत्रकारों व छायाकारों को अवार्ड दिया गया। पत्रकारिता क्षेत्र में ‘लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड’ गुजरात से निकलने वाले दैनिक ‘गुजरात वैभव’ के संस्थापक एवं संपादक विश्व विभूति विदेह को दिया गया।

क्षेत्रीय पत्रकारिता में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले दैनिक ‘स्टेट टाइम्स’ के समूह संपादक अजय कुमार, ‘मिशन इण्डिया’ के समाचार संपादक विशाल आनंद, गुजरात के पुरस्कार ग्रहण करते विश्व विभूति विदेहपालम से निकलने वाले हिन्दी दैनिक ‘पालमपुर समाचार’ के संपादक देवेन्द्र मंडोरा, छत्तीसगढ़ क्षेत्र से प्रकाशित दैनिक ‘मूलमंत्र’ के संपादक प्रेम गुप्ता को बेस्ट रीजनल न्यूज एडिटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की पत्रकारिता में सक्रिय शत्रुंजय सिंह,  पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्षरत हरियाणा के सुभाष शर्मा और संजय कपूर (आज समाज) को बेस्ट रीजलन रिपोर्टर पुरस्कार से नवाजा गया। टीवी जर्नलिज्म फील्ड में भी कई श्रेणियों में मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। जी न्यूज को बेस्ट चैनल का एवार्ड मिला तो आज तक की सोनिया सिंह को बेस्ट एंकर के सम्मान से नवाजा गया। रीजनल रिपोर्टिंग के लिए दिल्ली आज तक के प्रतीक त्रिवेदी को उनके मशहूर टीवी शो ‘जनपथ’ के लिए बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड दिया गया। एनडीटीवी इंडिया के दीपक चौबे को नेशनल कैटेगिरी में बेस्ट रिपोर्टर का पुरस्कार ग्रहण करते अजय कुमारअवार्ड मिला। बेस्ट एनसीआर चैनल का खिताब मिला दिल्ली आज तक को। इसके अलावा सबसे बड़े नेटवर्क के लिए सहारा समय के संजय ब्रागटा को बेस्ट चैलन हेड का अवार्ड दिया गया। सुमित राव को विशेष अवार्ड दिया गया। आज तक के हिमांशु शर्मा और कासिफ सिद्दिकी को बेस्ट कैमरा परसन अवार्ड दिया गया। बेस्ट इंफोटेनिंग रेडियो जॉकी का अवार्ड रेडियो मिर्ची के अनंतसौरभ को संयुक्त रुप से दिया गया। ‘बेस्ट रीजनल न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ सुदर्शन टीवी के हेड सुरेश के. चौहान को दिया गया। बेस्ट एनसीआर न्यूज चैनल का अवार्ड सहारा समय, एनसीआर को मिला। यह एवार्ड इस चैनल के हेड पुनीत कुमार ने ग्रहण किया। बेस्ट रीजनल प्रोड्यूसर एवार्ड सहारा समय, यूपी-उत्तराखंड की प्रोड्यूसर रुपम कुमारी नंदवानी और पूजा दुबे को संयुक्त रूप से दिया गया। बेस्ट रीजनल एंकर का एवार्ड महुआ चैनल की कात्यायनी पांडेय को दिया गया। बेस्ट रिपोर्टर ऑफ द ईयर एवार्ड से इंडिया न्यूज के अजीत श्रीवास्तव नवाजे गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...