दक्ष गोप उर्फ़ अवि मेरा बेटा है. तीन साल से कम उम्र होने के कारण स्कूल में दाखिला नहीं मिला. उस में नए-नए शब्द सीखने और बोलने की ललक है. अक्सर टीवी स्क्रीन की ओर अंगुली से इशारा करके पूछता है… पापा जी… यह क्या है? अमेरिका ने कमांडो कार्रवाई करके आतंक के पर्याय ओसामा बिन लादेन को पाक में मार गिराया, तब सभी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज आ रही थी, लेकिन किसी के पास इस की फुटेज नहीं थी.
बार-बार ओसामा की फाइल फोटो दिखाई जा रही थी. अवि के सवाल का जवाब देते हुए मैंने कहा- बेटा, ओसामा… है. वो बार-बार दुहराने लगा- ओसामा… ओसामा…. इसी तरह… बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सरकार के नुमाइंदों से वार्तालाप के बाद योग गुरु बाबा रामदेव मीडिया को संबोधित कर रहे थे. जिसे देखते ही अवि ने अपनी आदत के मुताबिक सवाल किया – पापा जी… यह क्या है? मैंने जवाब दिया – बेटा, बाबा रामदेव हैं. वह दुहराने लगा- बाबा लादेन… बाबा लादेन…
अवधेश कुमार यादव
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (पत्रकारिता एवं जन संचार)
राजकीय पीजी कालेज,
रामपुर शिमला












rahul
June 4, 2011 at 10:53 am
यादव जी ….ये आप का या आप के बेटे का दोस नहीं है ,ये उस जाती का दोष है जीस से आप है …! बुरा मत मानीये गा …? शायद रामदेव ने जिन मुदो को ले कर आन्दोलन कर रहे है ,उसके लिए आप जैसो के द्वारा मजाक ही बनाया जाता है ….अगर आप में हिम्मत है….. तो किसी मुसलमान के विरोध कर देखो
आप के खिलाफ फतवा जारी हो जाएगा ….पहले दाद देता हू आप को जो की बेटे की बातो को अपने कलम के द्वारा उडेल कर लिख दिया .. aur bhadi हो b4m का जेन्होने आप को इस तरह के लेख को jagah दी ….. शायद इसी कारन पोर्टल अपनी गाम्भीरता खोता जा रहा है …….भड़ास अब भड़ास नहीं रहा …..अब ये …मीडिया जगत के लिये क्रांति का नाम aur स्थान है …..! अगर बुरा लगा तो माफ़ करिएगा ……. राहुल सिंह mau ०९४१५२२०००३
अवधेश कुमार यादव
June 4, 2011 at 5:11 pm
राहुल,
तुम्हारी विद्वता पर हँसी आ रही है| फोकट की सलाह है कि किसी पर जातिगत टिप्पणी करने से पहले उसकी जाति के गौरवशाली इतिहास का अध्ययन पहले कर किया करो| मै न तो तुम्हारी जाति जानता हू, न तो जानना चाहता है| तुम्हे बता दूँ कि – भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से संसद तक सत्याग्रह करने वाले बाबा रामदेव जिस जाति से ताल्लुकात रखते है, उसी जाति से मैं भी हूँ| विकिपीडिया लिंक दे रहा हूँ| खुद को अपडेट कर लेना| …और हां मैंने बेटे कि बातो को क्यों लिखा, तुम समझ ही नहीं सकते हो|
अंत में यशवंत जी को साधुवाद, जिन्होंने पोर्टल के विरुध्द होते हुए भी तुम्हारी बातो को ईमानदारी से प्रकाशित किया|
अवधेश कुमार यादव
June 4, 2011 at 5:13 pm
राहुल,
तुम्हारी विद्वता पर हँसी आ रही है| फोकट की सलाह है कि किसी पर जातिगत टिप्पणी करने से पहले उसकी जाति के गौरवशाली इतिहास का अध्ययन पहले कर किया करो| मै न तो तुम्हारी जाति जानता हू, न तो जानना चाहता है| तुम्हे बता दूँ कि – भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से संसद तक सत्याग्रह करने वाले बाबा रामदेव जिस जाति से ताल्लुकात रखते है, उसी जाति से मैं भी हूँ| विकिपीडियाhttp://en.wikipedia.org/wiki/Swami_Ramdev लिंक दे रहा हूँ| खुद को अपडेट कर लेना| …और हां मैंने बेटे कि बातो को क्यों लिखा, तुम समझ ही नहीं सकते हो|
अंत में यशवंत जी को साधुवाद, जिन्होंने पोर्टल के विरुध्द होते हुए भी तुम्हारी बातो को ईमानदारी से प्रकाशित किया|