Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

E-24 से एक साथ 30 मीडियाकर्मी बाहर

हिंदी मीडिया की एक बड़ी खबर। इंटरटेनमेंट न्यूज चैनल E-24 से 30 पत्रकार एक साथ बाहर निकाल दिए गए हैं। मुंबई से भड़ास4मीडिया को सूत्रों द्वारा मिली पक्की सूचना के मुताबिक इंटरटेनमेंट चैनल E-24 जो अभी हाल में ही लांच किया गया था, से 30 हिंदी मीडियाकर्मियों को एक झटके में बाहर कर दिया गया। न तो इन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई अग्रिम सूचना। एक साथ इतने ज्यादा मीडियाकर्मियों को बाहर किए जाने के पीछे जो कारण बताये जा रहे हैं उसके मुताबिक यह चैनल इंटरटेनमेंट न्यूज के कांसेप्ट पर सफल नहीं पाया और लगातार अंदरूनी उठापटक के चलते वो मुकाम न हासिल कर सका जिसकी कल्पना करके इसे लांच किया गया था। साथ में एक अपुष्ट खबर यह भी है कि…

इस चैनल को सूचना प्रसारण मंत्रालय से इंटरटेनमेंट न्यूज चैनल के रूप में फंक्शन करने की अनुमति भी नहीं मिल सकी थी। साथ में इस चैनल को संचालन करने वाली कंपनी बैग के शेयर लगातार नीचे गिरने से कंपनी की माली हालत भी ठीक नहीं है। इन कई वजहों को मिलाकर गाज जो गिरी वो मीडियाकर्मियों पर। सूत्रों का कहना है कि बैग अब इस इंटरटेनमेंट न्यूज चैनल E-24 को म्यूजिक चैनल में परिवर्तित करने जा रहा है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि खर्चे कम करने के अभियान में बैग के न्यूज चैनल News-24 के मीडियाकर्मियों की भी छंटनी हो सकती है। बैग की तरफ से अभी इस पूरे मामले पर किसी आधिकारिक प्रवक्ता का बयान नहीं आया है पर इस पूरे घटनाक्रम से मुंबई में हिंदी मीडिया जगत में काफी हलचल मची हुई है और इस खबर के दिल्ली पहुंचने से यहां भी मीडियाकर्मी सकते में हैं।

इस खबर पर आप अपनी प्रतिक्रिया और प्रतिवाद  [email protected] पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...