Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजीव व राकेश की नई पारी, जयेश ने वीओआई छोड़ा

पिछले 5 वर्षों से डीडी न्यूज के साथ अपनी पारी खेलने वाले पत्रकार राजीव रुस्तगी अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का हिस्सा बनने जा रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित राजीव रुस्तगी अब भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस-ग्रुप बी) में सीनियर ग्रेड गजटेड आफिसर की जिम्मेदारी निभाएंगे। नियुक्ति से पहले उन्हें भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में 6 महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा। पांच सालों के अपने करियर में राजीव ने दूरदर्शन न्यूज के आउटपुट डेस्क पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई। अंग्रेजी और हिंदी भाषा पर समान पकड़ रखने वाले राजीव दिल्ली के ही रहने वाले हैं।

वीओआई मुंबई से जयेश का इस्तीफा, राकेश फिर आज तक पहुंचे, सुरेश को प्रबंधन ने सराहा

वीओआई, मुंबई ब्यूरो के करेस्पांडेंट जयेश वाणी ने इस्तीफा दे दिया है। जयेश स्टार न्यूज से वीओआई आए थे। जयेश वीओआई की शुरुआत से जुड़े हुए थे। 1 मार्च 2008 को उन्होंने वीओआई ज्वाइन किया था। जयेश कहां ज्वाइन कर रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वे जल्द ही किसी न्यूज चैनल का हिस्सा बन जाएंगे। जयेश मूलतः राजनीतिक रिपोर्टर हैं।

बैग ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ के एईपी राकेश कायस्थ ने आज तक के साथ नई पारी शुरू की है। राकेश आज तक से ही न्यूज 24 आए थे। वे न्यूज 24 में प्रोग्रामिंग हेड थे। राकेश जी न्यूज भी काम कर चुके हैं। अमर उजाला कारोबार में भी काम कर चुके राकेश एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद पर ही आज तक लौटे हैं।

सुरेश मिश्राइंडिया न्यूज, औरैया (उत्तर प्रदेश) के रिपोर्टर सुरेश मिश्रा को बेहतरीन कार्य के लिए प्रबंधन की तरफ से पुरस्कृत किया गया है। उन्हें 10 हजार रुपये का नगद इनाम मिला है। बसपा विधायक द्वारा इंजीनियर की हत्या की खबर को सबसे पहले सुरेश ने सही तथ्यों के साथ अपने न्यूज चैनल को भेजा और इंडिया न्यूज ने इसे फ्लैश किया। जहां दूसरे चैनल ओबी वैन के साथ खबर कवर कर रहे थे वहीं सुरेश सीमित संसाधनों में मेहनत और लगन के बल पर दूसरों से बेहतर रिपोर्ट भेज रहे थे। सुरेश दैनिक आज, अमर उजाला में भी कार्य कर चुके हैं। वे 2002 में जी न्यूज के माध्यम से इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े। बाद में जनमत के साथ रहे। सात महीनों से इंडिया न्यूज के लिए रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 13 साल के पत्रकारीय करियर सुरेश ने कई बार बड़ी खबरें ब्रेक कीं। इंडिया न्यूज प्रबंधन द्वारा सुरेश को पुरस्कृत किए जाने से औरैया के पत्रकारों अश्विनी बाजपेयी (महुआ न्यूज), गौरव त्रिवेदी (दूरदर्शन), पावस उपाध्याय (सुदर्शन न्यूज), अभिषेक शर्मा (ईटीवी न्यूज) ने हार्दिक बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...